{"_id":"57548a1b4f1c1b2008108e15","slug":"three-houses-made-of-millions-materials","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानों से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मकानों से लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
चाोरी का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल के गांव मालव में चोर सेवानिवृत्त सूबेदार के मकान समेत तीन लोगों घरों से 25 तोले सोना, सवा लाख रुपये नकद, एक पिस्टल, एक रायफल और अन्य सामान चोरी ले गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम छानबीन में जुटी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। सोने की कीमत करीब साल लाख रुपये बताया जा रही है।
गांव मालव निवासी विक्रम सिंह उर्फ कलूटी पुत्र स्वदान सिंह सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। शनिवार की रात को करीब एक बजे चोर उनके घर में घुस गए और उनके मकान से दस तोला सोना, लाइसेंसी पिस्टल, रायफल और करीब सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर इनके घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित दिनेश सेठ पुत्र नत्थी सेठ के घर में घुसे, चोर यहां से करीब 15 तोले सोना और एक जोड़ी चांदी की तोड़िया ले गए। चोरों ने तीसरा निशाना बृजलाल पुत्र खूब सिंह के मकान को बनाया। चोर यहां से साढ़े सात हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सभी लोग जब सुबह उठे तो घरों का नजारा देखकर होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ खैर ओपी सिंह, थाना टप्पल के एसआई वेद प्रकाश और मृदुल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्वाक्यड को भी बुलाया गया।
सीओ खैर ओपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ सबूत हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।