{"_id":"60491bec8ebc3eda746bf36d","slug":"three-covid-hospital-will-closed-in-aligarh-district-city-office-news-ali2583162152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन सरकारी कोविड अस्पताल होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन सरकारी कोविड अस्पताल होंगे बंद
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों की कम संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन तीन सरकारी कोविड अस्पतालों को बंद करने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में जिले में दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, सीएचसी छेरत, सीएचसी हरदुआगंज, सीएचसी अतरौली में कोविड अस्पताल संचालित हैं। इनमें से सिर्फ दीनदयाल अस्पताल में 23 मरीज भर्ती हैं। बाकी अस्पताल खाली हैं।
कोरोना मरीजों की दिन-प्रतिदिन घटती संख्या और टीकाकरण पर सरकार के जोर के चलते यह व्यवस्था की जा रही है। जिले को 90 हजार लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। ऐसे में डीएम की ओर से जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था को लेकर कोविड अस्पताल में तब्दील की गईं सीएचसी को फिर से नियमित अस्पताल के तौर पर संचालित करने की व्यवस्था की जा रही है। पिछले साल मार्च में जिले में लॉकडाउन लगा था।
लगातार कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सबसे पहले दीनदयाल अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल के तौर पर तैयार किया गया था। इसके बाद अतरौली, छेरत, हरदुआगंज को कोविड अस्पताल में तब्दील किया गया था। इन तीनों सीएचसी में अप्रैल से लेकर वर्तमान तक कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित कोरोना कंट्रोल रूम से इनकी निगरानी होती है।
विज्ञापन
कोविड अस्पताल बेड अभी तक भर्ती हुए कोरोना मरीज
हरदुआगंज 30 135
अतरौली 135 926
छेरत 235 746
- मरीजों की संख्या कम हो गई है। दीनदयाल में 315 बेड की सुविधा है। ऐसे में एक ही अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाए रखने पर विचार चल रहा है। बाकी अतरौली, छेरत, हरदुआगंज के कोविड अस्पताल बंद किए जाएंगे। - स्मृति गौतम, जिला कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी