{"_id":"66a7842a93f397d7cc0158bc","slug":"three-accused-of-inter-district-gang-involved-in-liquor-theft-arrested-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शराब चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, तीन फरार, ऐसे पार करते थे पेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शराब चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, तीन फरार, ऐसे पार करते थे पेटियां
Mon, 29 Jul 2024 05:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:29 PM IST
सार
थाना अतरौली टीम ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनसे एक ऑटो, ऑटो के अन्दर तीन पेटी अंग्रेजी अवैध शराब की और दो ब्लेड बरामद किए हैं। पकड़े अभियुक्तों ने बताया कि शराब को जहांगीराबाद, बुलन्दशहर के पास से चोरी किया है ।
विज्ञापन
पकड़े गए शराब चोरी के तीन आरोपी और बरामद शराब
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब फैक्टरी से शराब को अन्य जगह ले जाने वाली गाड़ियों से अंतर्जनपदीय गैंग के सदस्य पेटियों को गायब कर देते और अन्य जगह बेच देते थे। ऐसे ही एक गैंग का अलीगढ़ की अतरौली थाना पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात टीम ने पर्दाफाश किया। गैंग के तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, अन्य तीन अभी फरार हैं।
विज्ञापन
थाना अतरौली पर गठित टीम को सर्विलांस सेल, एसओजी, तकनीकी मदद से जानकारी हुई कि अतरौली तहसील के अहमदपुरा स्थित वेव डिस्टिलरीज और बेवरीज लिमिटेड से ले जाई जा रही शराब को ट्रकों से चोरों ने चोरी किया। चोरी शराब को चोर ऑटो में रखकर बेचने के लिये रामघाट रोड से मढौली बम्बा होते हुए बहरावत पुलिया की तरफ से अतरौली लाने वाले हैं । जानकारी पर थाना अतरौली टीम ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनसे एक ऑटो, ऑटो के अन्दर तीन पेटी अंग्रेजी अवैध शराब की और दो ब्लेड बरामद किए हैं। पकड़े अभियुक्तों ने बताया कि शराब को जहांगीराबाद, बुलन्दशहर के पास से चोरी किया है । इनका छह लोगों का गैंग है, अभी तीन अन्य साथी फरार हैं।
विज्ञापन
ये पकड़े गए
- रोहित पुत्र छिद्दन निवासी साई बिहार कालोनी रामघाट रोड थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ उम्र करीब 22 वर्ष
- प्रशान्त बघेल पुत्र बीरपाल सिंह निवासी पंचबिहार कालोनी गली नं0 05 रामघाट रोड थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ उम्र करीब 21 वर्ष
- होरीलाल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम गुरु शिखरन थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ उम्र करीब 20 वर्ष
विज्ञापन