फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   threat to women and raped

जवां में तमंचे की नोंक पर महिला से दुष्कर्म

Wed, 30 Oct 2019 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
threat to women and raped
जवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के मंगलवार को साथ उसके पड़ोस के युवक ने तमंचे की नोंक पर दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की बात कहते हुए फरार हो गया। महिला का आरोप है कि युवक के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने थाने से टरका दिया। इधर, भैया दूज के चलते एसएसपी से भी मुलाकात नहीं हो सकी। मामले में बुधवार (आज) एसएसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह सुबह के समय घर के बाहर बने घेर में उपले लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक आ धमका। आते ही उसने तमंचा निकालकर कनपटी पर सटा दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वाले आरोपी के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इस संबंध में परिवार सहित एसएसपी कार्यालय पहुंची। मगर, एसएसपी से भी मुलाकात नहीं हो सकी। महिला के अनुसार आरोपी गांव में दबंग किस्म का है। वह परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed