{"_id":"5e177ffd8ebc3e87a6341b93","slug":"threat-if-you-have-insurence-than-see-chhapak-film-aligarh-news-ali2236170185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कराकर फिल्म ‘छपाक’ देखने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कराकर फिल्म ‘छपाक’ देखने की धमकी
विज्ञापन
डीडी सिनेमा हॉल के बाहर लगा छपाक मूवी का पोस्टर ।
- फोटो : CITY OFFICE
शुक्रवार को रिलीज हो रही दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक’ को लेकर एक गुट जहां फिल्म रिलीज न होने देने और दूसरे गुट फिल्म देखने को आमादा हो गए हैं। बीमा कराकर फिल्म देखने की धमकी भी दी गई है। बयानबाजी के बीच छिड़े शीतयुद्ध में एसएसपी/डीआईजी का कहना है कि सभी सिनेमाघरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। वहीं, हंगामा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अखंड भारत हिंदू सेना के अध्यक्ष दीपक ने कहा कि क्वार्सी स्थित मॉल के बाहर पोस्टर तक लगवा दिया गया है। फिल्म छपाक को किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई सिनेमाघर उसे पर्दे पर दिखाता है तो वह स्वयं का और देखने वाले भी बीमा करवा लें। उधर, समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी व मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा कि वह मीनाक्षी सिनेमाघर में तीनों शो देखने जाएंगे।
अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस संबंध में एसएसपी/डीआईजी आकाश कुलहरि का कहना है कि जिले में धारा 144 लागू है। सिनेमाघरों के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अगर कोई हंगामा करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।