फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   This time people will be cleaning up the mess

उत्तर प्रदेश में इस बार गंदगी की सफाई करेगी जनता

Tue, 10 Jan 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 10 Jan 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
This time people will be cleaning up the mess
This time people will be cleaning up the mess - फोटो : Rupesh
 केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने बिना राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव का नाम लिए कटाक्ष किया कि आज दो पार्टी युवराजों के कारण संकट में हैं। एक बहुत तेज है और दूसरा कम। इसलिए दोनो पार्टी संकट में हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित सौभाग्य मंडप में भाजपा महानगर द्वारा आयोजित परिवर्तन संवाद को संबोधित कर रहे थे। हालांकि अव्यवस्था के कारण संवाद नहीं हो सका और प्रकाश जावड़ेकर अपना भाषण देकर चलते बने। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राज करने वालों की नीयत साफ नहीं है, इसलिए यहां गंदगी है। हम उसे बदलेंगे। जनता का इरादा साफ है और इस बार उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्याप्त गंदगी की सफाई जनता करेगी। उन्होंने कहा कि आज गरीबों के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, पाने की चाहत है।
विज्ञापन

यही हमें सत्ता की ओर ले जा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों से अपील की कि वह बेनामी संपत्ति की जानकारी सरकार के पास भेजें। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। विमुद्रीकरण का काम खत्म होते ही बेनामी संपत्ति पर काम शुरू होगा। उन्होंने मोदी सरकार को गांव, गरीब, किसान, नवजवान एवं जवानों की सरकार की संज्ञा देते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे उज्जवला योजना, किसान बीमा योजना, स्वच्छ भारत आदि का उल्लेख किया और कहा कि पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बाद वहां पर भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री से कर उन्होंने कहा कि चावल की कमी पर शास्त्री ने जनता से सोमवार को एक शाम उपवास का आह्वान किया था। मोदी ने समर्थ लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील कर डेढ़ करोड़ घरों में गैस पहुंचाकर बहनों के आंसू पोेेंछने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि मोदी गरीब परिवार से आए हैं इसलिए उन्हें तकलीफों का अहसास है। मेरी मां प्राइमरी टीचर थी और आज मैं देश का शिक्षा मंत्री हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति विजय बजाज तथा संचालन डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम को सांसद सतीश गौतम, मेयर शकुंतला भारती, विधायक ठाकुर दलवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, वीएस पॉल, संजीव राजा, दीपक मित्तल, जगमोहन गुप्ता, सुभाष शुक्ला, स्वंत्रत देव गुप्त, शैलेंद्र गुप्ता, पवन शर्मा, राजेश सरकोडा, संजय गोयल मनोज शर्मा, सुधा सिंह, रिंकल गुप्ता, रवि राज़ सक्सेना, राकेश गोस्वामी, सुशीला सिंह, उदय वीर सिंह लोधी, आलोक वार्ष्णेय, सुंदर लाल सोनकर, हरी बाबू गुप्ता, जितेंद्र तोमर, भूपेंद्र वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र शर्मा, महेंद्र पाल वार्ष्णेय, दीपक अग्रवाल, संगीता वार्ष्णेय, सजनी वार्ष्णेय, योगेंद्र वशिष्ठ, अख्तर पहलवान, राजा रजानी, गुणित मित्तल, पुष्पेंद्र जदौन, दिनेश जदौन, लोकेश गुप्ता, विनोद दिवाकर,  राधा छाबरा, भारत पटनी, अर्जुन सक्सेना मोंटू पील्लयी आदि मौजूद थे। 
जिले की सातों सीट डालूंगा कल्याण की झोली में 
एक दिन पहले रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह जब मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में परिवर्तन संवाद को संबोधित करने पहुंचे तो उनके समर्थक भारत माता की जय के नारे लगाकर स्वागत किया।
पूर्व मंत्री ठाकुर दलवीर सिंह ने कहा कि वे कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह एवं राम प्रकाश गुप्ता के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं। बसपा एवं सपा शासन से जनता त्रस्त है। पिछली सरकार की जांच मुझे सौंपी गई, लेकिन वर्तमान सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि रालोद छोटा दल है। इसकी वजह से सरकार पर दबाव नहीं बना पाता था। उन्होंने आस्ट्रेलिया एवं जर्मनी सहित अन्य विदेशी दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं देश का मान सम्मान बढ़ा है।
विदेशों में लोग पूछते हैं कि आप मोदी के देश से आए हैं। उन्होंने कहा कि मन करता था कि ताली बजाएं, लेकिन विपक्ष में होने के कारण ऐसा नहीं कर पाते थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से लेकर गाजियाबाद तक के साथियों से बात हुई है। अपने संबोधन के दौरान राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि अलीगढ़ की सातों सीटें कल्याण सिंह की झोली में डालकर मोदी का हाथ मजबूत करूंगा।

परिवर्तन संवाद से जिला इकाई का रखा गया दूर
भाजपा महानगर द्वारा आयोजित परिवर्तन संवाद कार्यक्रम से जिला कमेटी को दूर रखा गया है। जिला महामंत्री गौरव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की सूचना न तो उन्हें और न ही जिलाध्यक्ष को दी गई। इस संबंध में जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। वह आज शहर से बाहर भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed