{"_id":"6b0557197c4621ee860bcc51","slug":"action-against-booth-label-officer-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1117723-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सात दिन में एक भी फॉर्म ऑनलाइन नहीं चढ़ाया, 10 बीएलओ पर निर्वाचन अधिकारी का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सात दिन में एक भी फॉर्म ऑनलाइन नहीं चढ़ाया, 10 बीएलओ पर निर्वाचन अधिकारी का डंडा
विज्ञापन
विशेष अभियान दिवसों में भी शून्य रही फॉर्म-6 की फीडिंग, फोन और व्हाट्सएप पर चेताने का भी नहीं हुआ असर; दो दिन में मांगा जवाब
अलीगढ़। मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए अभियान चल रहा है और दूसरी ओर जिम्मेदारी संभाल रहे बीएलओ की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। हालात यह हैं कि सात दिन तक 10 बूथों पर एक भी फॉर्म-6 ऑनलाइन फीड नहीं किया गया। 21 और 22 नवंबर को विशेष अभियान दिवस भी आयोजित हुए, लेकिन इन बूथों पर ऑनलाइन फीडिंग का आंकड़ा शून्य ही रहा। निर्वाचन अधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस थमा दिए हैं। अब दो कार्य दिवस में जवाब देना होगा, वरना विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी शिकंजा भी कस सकता है।
मामला विधानसभा क्षेत्र 74-छर्रा का है। अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने 23 नवंबर को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के कार्यों की समीक्षा की। इसमें 17 से 23 नवंबर की रात 11 बजे तक संबंधित 10 बूथों पर फॉर्म-6 की ऑनलाइन फीडिंग की संख्या शून्य मिली। सबसे गंभीर बात यह रही कि 21 और 22 नवंबर के विशेष अभियान दिवसों में प्राप्त फॉर्मों का सत्यापन और बीएलओ ऐप के जरिए ऑनलाइन फीडिंग तक नहीं की गई।
फोन किया, व्हाट्सएप पर भी चेताया, फिर भी नहीं चेते
नोटिस में कहा गया है कि संबंधित बीएलओ को दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से बार-बार निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद काम में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। निर्वाचन अधिकारी ने इसे निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति उदासीनता और गंभीर लापरवाही माना है। सभी 10 बीएलओ से दो कार्य दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
अब जवाब नहीं दिया तो कानूनी कार्रवाई
निर्वाचन अधिकारी ने साफ चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या स्पष्टीकरण नहीं देने पर संबंधित बीएलओ का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 और निर्वाचन संबंधी अन्य प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
डिप्टी डीईओ सौरभ भट्ट ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।