फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Third friend told the truth about Khushboo and Tanu suicide

खुशबू और तनु: आत्महत्या के बाद हुआ अंतिम संस्कार, तीसरी सहेली से पूछताछ ने खोले राज, परिवार चुप

Fri, 02 Aug 2024 11:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 11:49 AM IST
सार

पुलिस ने खुशबू और तनु की तीसरी सहेली को खोज निकाला और उससे पूछताछ के बाद इनके बेमेल रिश्तों की बात उजागर हुई। इसके बाद साफ हुआ कि खुशबू का परिवार इन संबंधों के विरोध में था। वह लगातार खुशबू पर रोकटोक करता था। इसी के चलते इन दोनों ने आत्महत्या की।

विज्ञापन
Third friend told the truth about Khushboo and Tanu suicide
खुशबू और तनु - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के महुआ खेड़ा क्षेत्र में न्यू दाऊद खां स्टेशन के पास 31 जुलाई शाम राजधानी एक्सप्रेस के आगे आकर जान देने वाली दोनों छात्राओं के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारों को सौंप दिए गए। बेशक इस घटना के कारणों को लेकर पुलिस ने तीसरी सहेली से पूछताछ के बाद तस्वीर साफ की। मगर कारणों पर परिवार ने चुप्पी साध रखी है। परिवार इस बात को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने को तैयार नहीं है। साफ कह रहा है कि दोस्ती तो दोनों की थी। मगर वहां कैसे पहुंची और क्यों आत्महत्या की। ये बात समझ नहीं आ रही।

विज्ञापन


ये वाकया 31 जुलाई शाम करीब छह बजे के आसपास का है। दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस के आगे आकर दो युवतियों ने आत्महत्या कर ली। जिनकी पहचान बाद में थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के कोछोंड निवासी सुल्तान सिंह कुशवाह की 20 वर्षीय बेटी तनु बीएससी छात्रा व गांधीपार्क के नगला माली के ज्ञानबाबू उर्फ ज्ञानवीर की 22 वर्षीय पुत्री खुशबू एलएलबी की छात्रा के रूप में हुई। शुरुआत में तो कारण ही स्पष्ट नहीं था। मगर देर रात पुलिस ने उनकी तीसरी सहेली को खोज निकाला और उससे पूछताछ के बाद इनके बेमेल रिश्तों की बात उजागर हुई। इसके बाद साफ हुआ कि खुशबू का परिवार इन संबंधों के विरोध में था। वह लगातार खुशबू पर रोकटोक करता था। इसी के चलते इन दोनों ने आत्महत्या की।
विज्ञापन


1 अगस्त सुबह यह बात जब परिवार के सामने आई तो एक बार तो वे भड़क गए। उन्होंने इस बात को मानने से इंकार कर दिया और मीडिया पर भी नाराजगी जाहिर की। बाद में जब परिवार से इसके कारणों को लेकर बातचीत की गई तो परिवार ने पूरी तरह चुप्पी साध ली। दोनों परिवारों से बस इतना स्वीकारा गया कि दोनों की दोस्ती थी। अब ये सब क्यों और कैसे हुआ। इस पर वे खुद अंजान हैं। वहीं महुआ खेड़ा पुलिस ने इनकी जिस तीसरी सहेली के बयान के आधार पर हत्या का कारण स्पष्ट किया है। उसी दिशा में आगे जांच कर रही है। मगर परिवार की ओर से कोई तहरीर आदि न मिलने पर फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारों को सौंप दिए हैं। जिनके शाम को अंतिम संस्कार किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दोनों छात्राओं की एक सहेली ने पुलिस को जो जानकारी दी है। उसके बयान व अब तक के साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया समलैंगिक संबंधों में आत्महत्या किया जाना प्रतीत हुआ है। मगर दोनों परिवारों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। इसलिए हमारी टीम सहेली के बयान पर साक्ष्य संकलन कर रही है। अगर परिवार किसी तरह की शिकायत देगा तो आगे कार्रवाई तय की जाएगी।-संजीव सुमन, एसएसपी, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed