फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Things are normal in Aligarh-Hathras, but need to be cautious

अलीगढ़-हाथरस में हालात सामान्य, पर सतर्क रहने की जरूरत

Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Things are normal in Aligarh-Hathras, but need to be cautious
एडीजी राजीव कृष्ण - फोटो : neeraj
हाथरस कांड को लेकर जिस तरह से चंद असामाजिक लोगों ने जातीय तनाव के हालात पैदा करने की कोशिश की है। वैसे हालात अलीगढ़-हाथरस में अब नहीं हैं। यहां लोग बेहद समझदार हैं। फिर भी पुलिस को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन



रहा सवाल पीएफआई से जुड़े लोगों की जांच और इस प्रकरण की जांच का तो अलग-अलग एजेंसियां जांच कर रही हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। यह बातें बृहस्पतिवार को हाथरस कांड को लेकर विशेष ड्यूटी पर अलीगढ़ रेंज में तैनात किए गए एडीजी राजीव कृष्ण ने कहीं।
विज्ञापन




उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि हाथरस का मौका मुआयना करने के साथ अलीगढ़ में उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ परिवार के सदस्यों को न्यायपूर्ण कार्रवाई का विश्वास दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस कांड को लेकर जातीय दंगा भड़काने की साजिश उजागर होने के बाद सरकार बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी पहलुओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में हमको यहां भेजा गया है। हमारा उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना है। इस दौरान एएमयू में पीएफआई कनेक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन सभी पहलुओं पर अलग-अलग एजेंसियां जांच कर रही हैं।



जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उन्हें एजेंसियों को अवगत कराया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गोपनीय टीमें काम कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की संघर्ष जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे एटा व कासगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। वह इन दोनों जिलों में कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed