{"_id":"68184b9e19e1cef3f30d123d","slug":"thieves-stole-cash-and-jewellery-before-the-wedding-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 मई को है शादी: बिटिया की विदाई से पहले पिता की ख्वाहिशें चोरी, चोर ले उड़े 14 लाख नकदी और जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 मई को है शादी: बिटिया की विदाई से पहले पिता की ख्वाहिशें चोरी, चोर ले उड़े 14 लाख नकदी और जेवरात
Mon, 05 May 2025 10:54 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 May 2025 10:54 AM IST
सार
पिता ने अपनी बेटी की पसंद के गहने बनवाए थे। लेकिन चोरों ने उनके अरमानों को ही चोरी कर लिया है। चोरी की घटना के बाद से वह खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। अब वह बेटी के लिए गहने कहां से लाएंगे। उन्हें यही चिंता सताए जा रही है।
विज्ञापन
हाजीपुर में चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर से सटे महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव हाजीपुर में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार पर आफत टूट पड़ी। चोरों ने यहां से दिनदहाड़े 14 लाख की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। ये घटना उस समय हुई, जब परिजन मकान पर ताला लगाकर खरीदारी करने बाजार गए थे। जब दोपहर को वापस आए तो दरवाजा खुला था और अलमारी से कैश और जेवरात गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाजीपुर निवासी राजीव शर्मा गांव में परचून की दुकान करते हैं। इसी दुकान से वह अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं। राजीव शर्मा ने बताया कि बेटी की शादी के लिए पिछले कई साल से पैसा इकट्ठा कर रहे थे। उनकी ख्वाहिश थी कि वह बड़ी धूमधाम से बिटिया को विदा करेंगे। 18 मई को बेटी की शादी है। वह और उनका परिवार पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे थे। बिटिया के लिए जेवरात तैयार कराए गए। कपड़ों की खरीद हो रही है। चोरी की इस वारदात से बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब कैसे इंतजाम होंगे। शादी को लेकर उनके जो अरमान थे वह कैसे पूरे होंगे।
विज्ञापन
पिता ने बेटी की पसंद के बनवाए थे गहने
पिता ने अपनी बेटी की पसंद के गहने बनवाए थे। लेकिन चोरों ने उनके अरमानों को ही चोरी कर लिया है। चोरी की घटना के बाद से वह खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। अब वह बेटी के लिए गहने कहां से लाएंगे। उन्हें यही चिंता सताए जा रही है। परिवार के लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जिसके बेटी की शादी के लिए देखे गए सपने ही चकनाचूर हो जाएं उसे भला कौन संभाल सकता है।
विज्ञापन
अफसर पहुंचे मौके पर...घंटों चली पड़ताल
चोरी की इस बड़ी वारदात की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया था। क्योंकि ताला तोड़ा नहीं गया है इससे साफ है किसी तरह ताले को खोला गया है। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार चोरी की जानकारी पर जांच की गई। ताला नहीं टूटा पाया गया। इससे साफ है ताला खोला गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।