फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   thief entered into cleaning labour union president house

सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी के घर में घुसे बदमाश

Sun, 24 Jan 2021 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
thief entered into cleaning labour union president house
नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी के सासनी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला मनोहर बस्ती स्थित घर में शुक्रवार शाम को दो अज्ञात बदमाश घुस गए। गनीमत रही कि उनके छोटे भाई और चाची ने समय पर देख शोर मचा दिया। इस पर वह भाग गए। प्रदीप भंडारी उस वक्त अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वृंदावन गए हुए थे। शनिवार को वापस अलीगढ़ आकर उन्होंने मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। प्रदीप भंडारी का आरोप है कि बदमाश उनको मारने के इरादे से घर में घुसे थे।
विज्ञापन

प्रदीप भंडारी के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम 7:30 बजे की है। घर पर उनके छोटे भाई और चाची अकेली थी। तभी दो अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुस आए। तभी उनको छोटे भाई ने देख लिया और चाची को बताते हुए शोर मचा दिया। इस पर वह भाग गए। मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गए। इस घटना के दौरान वह अपने परिवार के साथ वृंदावन भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने गए हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार को लौटने के बाद मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के पीछे अंदेशा है कि बदमाश उनको जान से मारने के इरादे से आए थे। इधर, भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष राहुल चेतन भी प्रदीप भंडारी के समर्थन में थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर सासनी गेट के मुताबिक ंमामले की जांच की जा रही है। घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले है, उनके आधार पर तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed