{"_id":"5e7ba5fd8ebc3e76951fc914","slug":"there-will-be-jail-for-black-marketing-city-office-news-ali229974195","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी की तो सीधे जाओगे जेल: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी की तो सीधे जाओगे जेल: डीएम
Thu, 26 Mar 2020 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
किराना स्टोर
- फोटो : pti
कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान आटा, दाल, सब्जी एवं दूध की कालाबाजारी से नाराज डीएम ने स्टाकिस्ट एवं रिटेलर्स को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कालाबाजारी करने वाले सीधे जेल भेज दिए जाएंगे। उन्होंने प्रशासनिक टीमों को बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे से चेकिंग करने एवं ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए माल जब्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
खानपान के स्टाकिस्ट, रिटेलर्स एवं अफसरों की बैठक लेते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्पष्ट कहा कि कोरोना को विश्व महामारी का दर्जा दे दिया गया है। संकट के समय का फायदा उठाकर मुनाफा कमाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले की छह फ़लोर मिल के मालिकों द्वारा गेहूं की कमी की शिकायत को दरकिनार करते हुए कहा कि कहीं भी कोई कमी नहीं है। अगर है तो एफसीआई के जरिये पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बेवजह जमाखोरी की कोशिश की गई तो गोदामों के ताले तुड़वाकर अनाज पब्लिक में बंटवा दिया जाएगा। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि वे चेकिंग करें और ओवररेटिंग पाये जाने पर संबंधित विक्रेता का माल जब्त कर लें।
विज्ञापन
बैठक के दौरान डीएम ने धनीपुर मंडी के अफसरों एवं डिप्टी आरएमओ से पूछा कि धनीपुर मंडी के आढ़तियों के पास गेहूं का कितना स्टाक है तो वे बगलें झांकने लगे। डिप्टी डायरेक्टर मंडी ने इसका आकलन करने का भरोसा दिलाया। डीएम ने कहा कि आलू की आपूर्ति पूरी करने के लिए कोल्ड स्टोरों से आलू निकलवाया जाय।
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि आम दूध समेत ब्रांडेड दूध के दामों पर कालाबाजारों द्वारा दो से तीन रुपये बढ़ाये जाने की समस्या से निपटने एवं लोगों को घरों पर ही दूध उपलब्ध कराने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है।
लॉक डाउन के दौरान महानगर में दूध महंगा हो गया है। आमतौर पर 36 से 44 रुपये लीटर के हिसाब से बिकने वाला दूध 40 से 52 रुपये लीटर तक बेचा जा रहा है। और तो और अमूल समेत अन्य ब्रांडेड कंपनियों के फुल क्रीम एवं हाफ क्रीम दूध पर भी दाम दो से तीन रुपये लीटर तक बढ़ा दिए गए हैं। इसकी तमाम शिकायतें प्रशासन को मिल रही हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि समस्या से निपटने के लिए क्षेत्र के हिसाब से डीलर तय कर दिया गया है। लोग इस डीलर को फोन कर 60 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से शुद्ध दूध घर पर ही मंगा सकेंगे। डीलरों के नंबर जल्द ही जारी किये जाएंगे।