फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There will be a similar winter till 21 January

21 जनवरी तक ऐसी ही सर्दी रहेगी

Mon, 18 Jan 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
There will be a similar winter till 21 January
सुबह कोहरे में होकर गुजरते वाहन व राहगीर। - फोटो : CITY OFFICE
रविवार को ठंड ने लोगों को घर पर रहने को मजबूर कर दिया। शहर के बाजारों में भीड़ बहुत कम रही तो कारखानों में भी कारीगरों की मौजूदगी कम दिखी। रोजाना काम की तलाश में निकलने वाले मजदूरों की संख्या भी सीमित रही। क्वार्सी कृषि फार्म के पास एकत्र होने वाले दैनिक मजदूर कम ही नजर आए। लोगों ने केवल बेहद जरूरी काम निपटाए। पूरा दिन लोग हीटर, अलाव, अंगीठी के सहारे रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार बहुत कम रही। हाईवे से शहर के अंदर तक यातायात बहुत मध्यम गति का रहा। इस दौरान दृश्यता भी कम रही। कहीं-कहीं कोहरा अधिक होने के कारण आगे का रास्ता नहीं दिख रहा था, जिससे वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे और धुंध के कारण मौसम खराब रहा तो इंटरनेट की सेवाएं भी आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। वायरलेस इंटरनेट की स्पीड कम रही। कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे मुसाफिरों को असुविधा हुई। रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र से इस संबंध में मुसाफिरों को लगातार सूचना दी जाती रही।
विज्ञापन

आगामी 21 जनवरी तक ऐसे ही सर्द मौसम का अनुमान है। जिला प्रशासन ने जगह जगह अलाव जलवाए हैं तो सामाजिक संस्थाओं ने कंबल वितरित कर लोगों को चाय बंटवाई। उप कृषि निदेशक (शोध) वीके सचान ने बताया कि अभी तक का मौसम फायदेमंद रहा है। सब्जी, दाल, अनाज सहित सभी फसलें यथावत बढ़ रही हैं। इस सर्द मौसम में पाला पड़ने या ओला गिरने का कोई सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। हां, किसानों को मौसम पर सतर्कता बरतनी होगी। मटर, सरसों और आलू को पाला नुकसान पहुंचा सकता है। पाला पड़ने की संभावना पर पानी लगा सकते हैं। लेकिन किसान ध्यान रखें कि ज्यादा पानी से भी आलू की फसल खराब हो सकती है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि जनपद में ठंड, पाला से अभी तक फसलों के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। किसानों को समय समय पर सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू के भूगोल विभाग के प्रोफेसर अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि आगामी 21 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। 26 या 27 जनवरी को बारिश हो सकती है, क्योंकि 22 से 25 जनवरी के बीच धूप खिलेगी तो बारिश की संभावना बन सकती है। बर्फबारी वाले इलाके में इतनी ठंड महसूस नहीं हो रही है जितनी मैदानी इलाके में शीतलहर से हो रही है। अभी शीतलहर का असर रहेगा। इन दिनों जनवरी के औसत तापमान से पारा तीन डिग्री तक कम है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। अभी हवा चल रही है, इसलिए कोहरा कम है। जब हवा 10 किमी प्रति घंटा की कम रफ्तार पर चलेगी तो कोहरा घना हो जाएगा।
1- शीतलहर 14 किमी प्रति घंटे
3- आर्द्रता 69 फीसदी
4- बादल 70 फीसदी
5- दृश्यता 5 किमी
6- अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस
7- न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस
8- 17 जनवरी 2019 को अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था
9- 17 जनवरी को औसतन अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 7 डिग्री तक रहता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed