फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There was heavy stone pelting between the two parties jokingly.

Aligarh News: मजाक में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पथराव, मुकदमा दर्ज

Mon, 09 Oct 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 09 Oct 2023 01:09 AM IST
सार

रात लगभग दस बजे करीब पड़ोसी निशु पुत्र विजय से जेब से रुपए निकालने को लेकर मजाक शुरू हुआ, जो थोड़ी देर बाद गालीगलौज और मारपीट में बदल गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के परिजन मौके पर आ गए और पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन
There was heavy stone pelting between the two parties jokingly.
मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

कस्बे के थाना रोड पर शनिवार रात रुपये निकालने के मजाक में दो पक्षों में वाद विवाद हो गया, जो कुछ देर में मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से पथराव शुरू हुआ, तो बाजार में अफरातफरी मच गई। बीचबचाव में जुटे लोग भी जान बचाने को दौड़ते नजर आए। रविवार शाम तक दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी जिसके बाद पुलिस ने कई नामजदों समेत लगभग पचास लोगों के विरुद्ध शांति भंग करने में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना रोड पर मारवाड़ी स्वीट्स के निकट प्रेम कुमार की चाय काफी की दुकान है। शनिवार रात लगभग दस बजे करीब पड़ोसी निशु पुत्र विजय से जेब से रुपए निकालने को लेकर मजाक शुरू हुआ, जो थोड़ी देर बाद गालीगलौज और मारपीट में बदल गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के परिजन मौके पर आ गए और पथराव शुरू हो गया। पथराव देखकर बाजार में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान जो दुकानें खुल रहीं थी वो बंद हो गईं।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जिनमें प्रेम और मोनू को रविवार दोपहर शांतिभंग में पाबंद कर चालान कर दिया गया। वहीं शाम तक दोनों पक्षों में से किसी की तहरीर न मिलने पर हल्का प्रभारी की ओर से प्रेम कुमार, नरेश पुत्रगण भोलंबर, मुकुल, संजू पुत्रगण नरेश, मोनू, भोले, गजेंद्र पुत्रगण छेदीलाल, निशु पुत्र विजय समेत लगभग 40 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed