फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There was an increase in the market due to Karva Chauth

करवाचौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

Sun, 09 Oct 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:33 AM IST
सार

अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा।बाजार में ऑनलाइन गिफ्ट की तैयारी भी शुरू हो गई है।पूजा के समय देव-प्रतिमा का मुख पश्चिम की तरफ होना चाहिए।

विज्ञापन
There was an increase in the market due to Karva Chauth
मीनाक्षी पुल के नीचे करवा चौथ को लेकर लहगा पसंद करती महिलाएं। संवाद - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर रात में चंद्रमा का पूजन करेंगी। महिलाएं आभूषण से लेकर वस्त्र आदि की खरीदारी करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

नवविवाहिताओं में करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख बाजार रेलवे रोड, महावीरगंज, बड़ा बाजार, मामू भांजा, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, दुबे का पड़ाव, एडीए कॉलोनी स्थित दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। ब्यूटी पार्लरों में भी बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मामू भांजा के साड़ी विक्रेता आशीष माहेश्वरी के अनुसार अधिकांश महिलाओं की पसंद सिल्क और बनारसी साड़ियां हैं। कॉटन, सीफोन, डिजाइनर साड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। एक हजार से लेकर ढाई हजार तक की साड़ियों की ज्यादा खरीद हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्योहार को लेकर उन्होंने पहले से ही स्टॉक कर लिया था। महावीरगंज के कपड़ा शोरूम संचालक गुंजित वार्ष्णेय के अनुसार इस बार सिल्क, बनारसी साड़ियों की ज्यादा मांग है। सबसे अधिक टीवी सीरियल के नामों पर आने वाली साड़ियां पसंद की जा रही हैं। अगले दो-तीन दिनों में बाजारों में ग्राहकों की और भी भीड़ बढ़ जाएगी।
नव विवाहिताओं में खासा उत्साह
करवाचौथ को लेकर नवविवाहिताओं में उत्साह देखा जा रहा है, वह अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। खासकर बाजारों में लहंगा, चुनरी आदि पसंद किया जा रहा है। कंगन, चूड़ी आदि की भी महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। बाजार में ऑनलाइन गिफ्ट की तैयारी भी शुरू हो गई है। तमाम लोग अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए पहले से ही गिफ्ट बुक करा रहे हैं।
ये ऐसे करें पूजन
ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि व्रत 13 अक्तूबर को कृत्तिका नक्षत्र और सिद्धि योग में पड़ रहा है। भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह व्रत सूर्योदय से पहले शुरू करके चंद्रमा दर्शन तक रखना चाहिए। चंद्रोदय से एक घंटा पूर्व संपूर्ण शिव-परिवार की पूजा करने का प्रावधान है।

पूजा के समय देव-प्रतिमा का मुख पश्चिम की तरफ होना चाहिए। स्त्री को पूर्व की तरफ मुख करके बैठना चाहिए। यदि परिवार की सभी महिलाएं साथ पूजा करें तो बहुत शुभ एवं मंगलमय होता है। पूजा के दौरान करवा चौथ व्रत कथा सुनना या सुनाना शुभकारी रहेगा। शाम 06:05 बजे से 07:28 बजे तक इसका शुभ मुहूर्त है। चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 16 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed