फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There was a copy in the online examination of Inspector Recruitment

दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में हुई थी नकल

Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
There was a copy in the online examination of Inspector Recruitment
उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा सीधी भर्ती 2020/21 की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान अलीगढ़ के एक केंद्र पर एक अभ्यर्थी ने नकल का प्रयोग किया था। यह खुलासा ऑनलाइन परीक्षा की जांच में हुआ है, जिसके आधार पर अभ्यर्थी और केंद्र संचालक के खिलाफ बन्नादेवी थाने में यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अनुसचिव अपर पुलिस अधीक्षक हफीजुररहमान की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मुकदमे में आरोप है कि 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक दरोगा पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रदेश के आठ जिलों में विभिन्न केंद्रों पर हुई, जिसमें 36170 अभ्यर्थी शामिल हुए। शारीरिक दक्षता में पास होने के बाद कार्यदायी संस्था के जरिये कैं डिडेट रेस्पांस लॉग के जरिये ऑनलाइन परीक्षा में आगरा के ताजगंज क्षेत्र बुढ़ाना निवासी पूनम पुत्री लटूरी सिंह शामिल हुई। महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में द्रोण इंटरनेशनल स्कूल में 24 नवंबर को तृतीय पाली की परीक्षा में अभ्यर्थी द्वारा अनुचित लाभ का प्रयोग करना पाया गया।
विज्ञापन

इस ऑनलाइन परीक्षा की बाद में मॉनीटरिंग कराई गई तो पाया कि शुरुआत में अभ्यर्थी ने बहुत कम प्रशभन हल किए हैं, मगर कुछ देर बाद उसने बहुत कम समय में बहुत से प्रशभन हल किए। इससे उजागर हुआ है कि बेईमानी से प्रशभन हल किए गए हैं। इस काम में केंद्र संचालक, व्यवस्थापक धर्मेंद्र गुर्जर व उनके सहयोगियों ने मदद की है। ये अपराध की श्रेणी में है। मोबाइल नंबरों की पड़ताल पर और भी तथ्य उजागर हो सकते हैं। इसको लेकर बन्नादेवी पुलिस ने अभ्यर्थी व केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी, आईटी एक्ट व परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीओ द्वितीय मनीष सांडिल्य ने बताया कि मामले में इंस्पेक्टर बन्नादेवी विवेचना कर रहे हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी परीक्षा में पकड़ा गया था सॉल्वर रैकेट
अलीगढ़। बन्नादेवी क्षेत्र के नादा बाईपास के परीक्षा केंद्र में इसी परीक्षा में सॉल्वर रैकेट पकड़ा गया था। एसटीएफ मेरठ के इनपुट पर पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बगल के मकान से छापा मारकर वो लोग पकड़े थे। जो ऑनलाइन परीक्षा में हैकिंग के जरिये नकल कराने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed