फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There is no scourge of corruption on our government says Rajnath singh

कांग्रेस और महागठबंधन पर राजनाथ के तीखे प्रहार, बोले- हमारी सरकार पर कोई दाग नहीं

Sat, 06 Apr 2019 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
There is no scourge of corruption on our government says Rajnath singh
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि देश में 2014 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो उसके मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल तक जाना पड़ा था। वहीं, जिन लोगों ने आज भाजपा के खिलाफ गठबंधन किया है वह या तो बेल पर हैं या जेल में हैं। दूसरी ओर भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। देशद्रोहियों के खिलाफ किसी भी सीमा तक जाकर कार्रवाई की जाएगी। वे हाथरस जंक्शन क्षेत्र के केलोरा गांव में भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि देश और समाज बनाने के लिए राजनीति करती है। यही कारण है कि आज भाजपा की सरकार के दामन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। पिछली बार जब अटल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी, तब भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं था। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में आज भारत टॉप टेन में छठवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत आज दुनिया की सर्वाधिक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए राजनाथ ने कहा कि आज कुछ लोग राष्ट्रद्रोह के केस वापस लेने की बात कह रहे हैं लेकिन भाजपा राष्ट्रद्रोहियों के खिलाफ किसी भी सीमा तक जाकर कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा पाकिस्तान की जमीन पर ही आतंकवादियों को उनकी करतूत का जवाब दिया गया। आज कुछ लोग पूछ रहे हैं कि कितने आतंकी मारे गए। राजनाथ ने कहा कि सेना कार्रवाई करती है लाशें नहीं गिनती। कांग्रेस के शासन काल में ही बड़े बड़े आर्थिक अपराधी इस देश से 52 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेकर विदेश भाग गए लेकिन आज देश में पीएम मोदी के रूप में एक चौकन्ना चौकीदार मौजूद है जो किसी को नहीं छोड़ेगा। जो देश का पैसा लेकर विदेश भाग गए हैं, उन सभी को वापस लाया जाएगा। 


राजनाथ ने इस मौके पर किसानों की बात की। मौजूद किसानों ने हाथ उठाकर यह बताया कि उनके खाते में पैसा आ गया है। राहुल गांधी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल ने कांग्रेस की सरकार बनने पर हर गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये देने की जो बात कही है वह सच्चाई परे है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश के वैज्ञानिकों ने 2007 में ही एंटी सेटेलाइट मिसाइल तैयार कर ली थी लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अमेरिका, चीन जैसे देशों के डर की वजह से इसका परीक्षण नहीं किया। अब भाजपा सरकार ने इसका परीक्षण किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर के पिता किशन लाल दिलेर को बेहद साफ सुथरा नेता बताया और लोगों से अब उनके बेटे राजवीर दिलेर को जिताने की अपील की। सभा की अध्यक्षता मास्टर सत्यपाल सिंह ने और संचालन रूपेश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed