फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There is no electricity to the tube wells for five days, farmers surrounded the power house

Aligarh News: पांच दिन से नलकूपों को बिजली गुल, किसानों ने बिजली घर घेरा

Fri, 19 Jul 2024 05:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 19 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
There is no electricity to the tube wells for five days, farmers surrounded the power house
चंडौस बिजलीघर पर जेई को ज्ञापन देते किसान। संवाद - फोटो : Samvad
नूरपुर, अमृतपुर, दौरऊ, चांदपुर आदि गांवों में पांच दिन से नलकूपों की बिजली गुल रहने से परेशान किसानों ने बृहस्पतिवार को बिजली घर का घेराव किया। जेई को मांग पत्र देकर रोजाना नलकूपों को दस घंटे बिजली आपूर्ति देने की मांग की। साथ ही चेताया कि दो दिन के अंदर बिजली आपूर्ति की समस्या दूर नहीं हुई तो बिजली घर पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन




यह किसान भाकियू भानु के जिला उपाध्यक्ष ठा. मानवेंद्र सिंह व रोहित सिंह के नेतृत्व में बिजली घर पहुंचे थे। किसानों ने कहा कि नलकूपों की बिजली गुल रहने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन




आरोप लगाया कि बिजली घर का एक संविदा कर्मी किसानों को परेशान कर रहा है। बिजली संबंधी समस्या पर काम के बदले रुपये मांगता है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को उक्त संविदा कर्मी उनके गांवों की लाइन पर पांच घंटे का सिटडाउन लेकर गायब रहा। प्रमोद चौहान, मुनेश कुमार, गौरीश, भूरा सिंह, तेजवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह, गवेंद्र सिंह, योगेश कुमार, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





-लाइन पर अधिक भार पड़ने से ऐसा हो रहा है। बिजली की आपूर्ति को जल्द सही कराया जाएगा। संविदा कर्मी पर ग्रामीणों ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी भी जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -दीपक चौधरी, जेई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed