फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case of murder of Pradhan Husband

प्रधान पति हत्याकांड: तीन करोड़ की प्राॅपर्टी बन रही थी बाधक, जांच में खुलेंगे अभी और राज

Sat, 15 Jun 2024 03:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 15 Jun 2024 03:55 AM IST
सार

खैर में नगलिया जड़ाना के प्रधान पति वीरेंद्र सिंह की हत्या की जांच में करीब तीन करोड़ रुपये की प्रापर्टी का विवाद भी सामने आ रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। पहले केवल पंचायत चुनाव की रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा था।

विज्ञापन
Case of murder of Pradhan Husband
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगलिया जड़ाना के प्रधान पति वीरेंद्र सिंह की हत्या में पंचायत चुनाव की रंजिश के साथ ही बुलंदशहर जनपद से जुड़ी एक प्रापर्टी का विवाद भी पुलिस की जांच में निकलकर आ रहा है। बताया जा रहा है कि करीब तीन करोड़ रुपये की इस प्रापर्टी को आरोपी पूर्व प्रधान खरीदना चाह रहा था, जबकि प्रधान पति वीरेंद्र सिंह बाधक बन रहा था।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस अभी खुलकर कुछ नहीं बता रही है, लेकिन पुलिस सूत्रों से इतना पता चला है कि इस प्रापर्टी में कमीशन का कोई विवाद था। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही चुनावी झगड़े होते रहते थे। प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त में अड़ंगा डालने पर प्रधान पति की हत्या करवाई गई है। पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में पूर्व प्रधान संजय कुमार और उसके दो बेटों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है, जबकि हत्या करने वालों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


11 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे जड़ाना नगलिया की प्रधान शीतल देवी के पति वीरेंद्र सिंह की गोशाला से गांव लौटते समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। उनके शरीर से नौ गोलियां बरामद हुई थीं। प्रधान शीतल देवी ने पूर्व प्रधान संजय सहित दीपक, दीपेश, प्रदीप व गौरव के खिलाफ साजिशन हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिसौदिया के अनुसार पूर्व प्रधान संजय कुमार व उसके दो बेटों दीपक व दीपेश को हजियापुर डेयरी के पास से तमंचा और कारतूस सहित पकड़ा गया। उन्होंने पुरानी रंजिश व प्रापर्टी के विवाद में प्रधान पति की हत्या कराए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनबीडब्ल्यू लेकर जम्मू जाएगी पुलिस
इस मामले में आरोपी पूर्व प्रधान संजय का भतीजा प्रदीप घटना के बाद जम्मू कश्मीर चला गया। वह एसएसबी में तैनात है और अवकाश पर गांव आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने वहां पर ड्यूटी पर आमद भी कर ली। अब न्यायालय से एनबीडब्ल्यू लेकर पुलिस वहां जाएगी और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed