फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Then came the genie out of the MBBS entrance test

एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का जिन्न फिर आया बाहर

Wed, 30 Mar 2016 02:06 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Then came the genie out of the MBBS entrance test
अमुटा के धरना स्‍थल पर एमबीबीएस और बीडीएस टेस्ट की सीबीआई जांच के प्रकरण से संबंधित बैनर। - फोटो : AMUTA
अलीगढ़। एएमयू एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2015-16 में कथित गड़बड़ी का जिन्न फिर बाहर आ गया है। अब एएमयू कंट्रोलर पर एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के परिणामों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी को गुमराह करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके साथ ही एक वर्ग  इस मामले को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय तक पहुंचने की तैयारी में है।
विज्ञापन

बताते हैं कि जांच के क्रम में कमेटी के सदस्यों ने कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर से प्रवेश परीक्षा से संबंधित नियम एवं गाइड लाइन की जानकारी मांगी थी। आरोप है कि उन्होंने जवाब में कई गलत जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान उन्हाेंने दाखिला नियम में किसी तरह के नियम एवं गाइड लाइन नहीं होने की बात भी कही थी। जांच कमेटी के अध्ययन में अब कई नई बातों का पता चला है। एएमयू प्रवेश परीक्षा कराने से संबंधित स्पष्ट गाइड लाइन एवं नियम हैं। यह भी आरोप है कि दाखिले में गाइड लाइन एवं नियमों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

 कंट्रोलर पर आरोप लगाने वालों का कहना है कि 14 जनवरी 2010 को तत्कालीन कुलपति प्रो. पीके अब्दुल अजीज की अध्यक्षता में एडमिशन कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें प्रवेश परीक्षा से संबंधित नियम एवं गाइड लाइन तय किए गए थे। यह गाइड लाइन केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश पर बनाए गए थे। जिसमें प्रवेश परीक्षा का पेपर सेट करने, मोडरेटर द्वारा सलेक्ट प्रश्नों एवं उत्तर को अलग-अलग बंद लिफाफे में रखने, प्रश्न पत्र वाला बंद लिफाफा गोपनीय प्रेस को प्रिटिंग के लिए भेजने के बारे में स्पष्ट निर्देश हैं। अब सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर किन नियमों एवं गाइड लाइन के तहत कंट्रोलर ने प्रश्न पत्र खोले और टाइप कराया। यही नहीं, सच्चाई छुपाने के लिए जांच कमेटी को गुमराह भी किया गया। मंगलवार को स्टाफ क्लब में शुरू अमुटा के अनिश्चितकालीन धरना सभा में एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा की सीबीआई जांच कराने से संबंधित पोस्टर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed