फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Theft worth lakhs in broad daylight from a locked house

Aligarh News: परिवार गया भात देने, मकान से दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी

Mon, 29 Jan 2024 11:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 29 Jan 2024 11:59 PM IST
सार

परिवार वाले भात देने के लिए मकान का ताला बंद कर गए। चोर मकान का ताला तोड़कर नगद और सोने-चांदी के जेवर चुरा लेए गए। मकान मालिक ने आकर देखा, तो सभी सामान बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन
Theft worth lakhs in broad daylight from a locked house
चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती रावन टीला स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोर साठ हजार रुपये नगद और करीब ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। पीड़ित गृहस्वामी की ओर से तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


रामेश्वर पुत्र छीतरमल निवासी नई बस्ती रावन टीला के अनुसार 29 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे वह वह अपने मकान में ताला बंदकर परिवार सहित भात देने के लिए भूतगढ़ी थाना जहांगीरपुर जिला बुलंदशहर गए थे।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब तीन बजे मोहल्ले के लोगों ने कॉल कर चोरी होने की सूचना दी। इस पर वह घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर सामान फैला पड़ा था। पीड़ित के अनुसार उनकी जरतौली रोड पर दुकान है। पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed