फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Theft of lakhs from farm house of BJYM District President Aligarh

Aligarh News: भाजयुमो जिलाध्यक्ष के निर्माणाधीन फार्म हाउस से लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 01 Aug 2024 01:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 01:57 PM IST
सार

फार्म हाउस में बिजली फिटिंग, सीलिंग आदि के कार्य चल रहे हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। देर रात चोर ताला तोड़कर फार्म हाउस में घुस गए। चोर वहां से बिजली फिटिंग का सामान,  तार, डीवीआर समेत करीब चार लाख रुपए से अधिक का सामान चुरा ले गए।

विज्ञापन
Theft of lakhs from farm house of BJYM District President Aligarh
फार्म हाउस का ताला तोड़कर चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

अतरौली में गोधा थाना क्षेत्र स्थित गांव मेमडी में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी का निर्माणाधीन फार्म हाउस है। 30 जुलाई की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर फार्म हाउस के गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए। मामला संज्ञान में आने के बाद गोधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव बरहेती निवासी धर्मवीर सिंह लोधी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। फार्म हाउस में बिजली फिटिंग, सीलिंग आदि के कार्य चल रहे हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। देर रात चोर ताला तोड़कर फार्म हाउस में घुस गए। 
विज्ञापन

फार्म हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर वहां से बिजली फिटिंग का सामान,  तार, डीवीआर समेत करीब चार लाख रुपए से अधिक का सामान चुरा ले गए। सुबह सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed