फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Theft in five shops in Aligarh CCTV camera captured thief

अलीगढ़: बेखौफ चोरों ने एक ही रात में चटकाए पांच दुकानों के ताले, सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए चोर

Fri, 20 Nov 2020 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 20 Nov 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Theft in five shops in Aligarh CCTV camera captured thief
मौके पर जमा लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद कस्बा में चोरों ने एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए। चार दुकानों से चोर लाखों रुपये के सामान समेत नगदी चोरी कर ले गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। दुकानदारों ने दुकान में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जहां पुलिस ने चोरों को तलाशने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया। वहीं दो दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


झारखंड से गाजियाबाद लोहा लेकर जा रहा ट्रक अलीगढ़ में लूटा
वहीं, झारखंड से गाजियाबाद लोहा लेकर जा रहा ट्रक अलीगढ़ में बदमाशों ने लूट लिया। चालक और क्लीनर लोधा इलाके में बेहोश मिले हैं। बताया गया है कि मैनपुरी निवासी ट्रक मालिक खुद ही ट्रक चलाता है। वह ट्रक में करीब 40 टन सरिया लादकर झारखंड से गाजियाबाद के लिए चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में कुछ बदमाश सवारी के रूप में सवार हुए। पनेठी के पास उन्हें बेहोश किया गया और ट्रक लूटकर फरार हो गए। ट्रक माल समेत गायब था। दोनों को मेडिकल में भर्ती कराया गया। होश आने पर कहानी बताई तो परिवार वाले भी बुलाए। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed