{"_id":"635ad12e9f56fe40275a00d8","slug":"the-youth-returning-from-the-market-was-beaten-with-sticks-strangled-harduaganj-news-ali3034818137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से लौट रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से लौट रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गला दबाया
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नया बांस नरेंद्रगढ़ी की महिला ने गांव के कुछ लोगों पर बेेटे संग मारपीट करने और गला दबाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नारायणी देवी ने बताया कि बुधवार की रात 11 बजे उनका बेटा विक्रम सिंह हरदुआगंज बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान घर के बाहर गांव के कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। विक्रम बचता हुआ घर में घुसा तो पीछे-पीछे आरोपी भी घर में घुस आए और लाठी-डंडों तथा सरिया से पीटना शुरू कर दिया।
बचाव में दौड़ी पुत्रवधु के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने विक्रम का गला दबाकर मारने की कोशिश की। विक्रम की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में नारायणी देवी की तहरीर पर चंद्रपाल पुत्र सुखराम, उनके बेटे कन्हैया, कामेश तथा टिंकू, बबलू पुत्र नेमसिंह, पिंटू तथा उसके बेटे अतुल समेत सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।