{"_id":"666a1a98e2e5c69abe0b62c4","slug":"the-youth-injured-in-the-accident-died-during-treatment-aligarh-news-c-2-1-ali1010-411141-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Thu, 13 Jun 2024 03:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:30 AM IST
सार
भगतगढ़ी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
खैर-टैटीगांव मार्ग पर 10 जून को सड़क हादसे में घायल युवक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
10 जून को मऊ निवासी राजकुमार अपनी बहन को बुलाने टैटीगांव जा रहे थे। भगतगढ़ी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली रेफर कर दिया गया था। दिल्ली में 11 जून की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन