{"_id":"664fd8d1bff88c142b05a174","slug":"the-youth-came-to-make-the-deed-with-fake-documents-ran-away-on-suspicion-report-filed-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100897-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फर्जी दस्तावेजों से बैनामा करने पहुंचे युवक, शक होने पर भागे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फर्जी दस्तावेजों से बैनामा करने पहुंचे युवक, शक होने पर भागे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैनामा कराने आए युवकों पर शक होने पर पकड़े जाने के डर से वह भाग गए। भागते समय कुछ दस्तावेज गिर गए। जिसके आधार पर तीन आरोपियों की जानकारी मिली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोधा क्षेत्र के जिरौली डोर के रामेश्वर दयाल सिंह ने इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र के गांव कोटा में खाता संख्या 00292 गाटा संख्या 375 रकबा 1.3220 हेक्टेयर को क्रय करने के लिए संदीप सिंह से जमीन बेचने के संबंध में बात हुई। संदीप ने बताया कि जमीन मालिक शिशुपाल, रामकुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार आदि उनके रिश्तेदार हैं।
रामेश्वर दयाल ने बताया कि उन्होंने जमीन खरीदने के लिए एडवांस में पांच लाख रुपये नकद व 50 हजार रुपये का चेक दिया था। तहसील गभाना आकर बैनामा कराने की बात तय हुई। तय समय पर सभी लोग तहसील आ गए। विक्रेता बन कर आए लोगों पर कुछ शक हो गया तो उनके दस्तावेज चेक किए गए। इसी बीच विक्रेता दस्तावेज छोड़ कर अचानक भाग गए।
विज्ञापन
इन दस्तावेजों में एक आधार कार्ड मिला, जिसमें शिशुपाल निवासी ककराना, थाना धौलाना जिला हापुड़ दर्ज था। जब इनसे संपर्क किया गया तो आधार कार्ड पर अन्य व्यक्ति का फोटो लगा होना बताया गया। और जानकारी की गई तो यह आधार कार्ड राकेश पुत्र हरकरन निवासी ग्राम बरबंतपुर थाना गुलावटी, जिला बुलंदशहर का पाया गया।
इसके बाद अन्य साथियों के नाम भी प्रकाश में आए। जिसमें अमित निवासी रुद्री थाना अरनिया जिला बुलंदशहर और दूसरा संदीप निवासी कोटा बहादुरपुर जवां और तीसरा कालू निवासी बलवंतपुर थाना गुलावठी बुलंदशहर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि भागे हुए आरोपियों ने आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि के जरिए फर्जी दस्तावेज लगाकर व कूटरचित दस्तावेज तैयार किए थे। जिससे वह दूसरे की जमीन बेच कर रुपये हड़पना चाहते थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
-- -- --