{"_id":"6283f67971e3c9087a6e762e","slug":"the-young-man-who-was-blackmailing-the-girl-was-beaten-up-aligarh-news-ali2917835199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : युवती को ब्लैकमेल कर रहे युवक को सरे राह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : युवती को ब्लैकमेल कर रहे युवक को सरे राह पीटा
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट के बारहद्वारी इलाके में मंगलवार की दोपहर एक युवती को ब्लैकमेल करने और धमकी देने वाले गैर समुदाय के युवक को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक ने युवती को दबाव बनाकर मिलने के लिए बुलाया था, तभी योजना बनाकर उसे भाजपा नेता व पूर्व मेयर शकुंतला भारती की अगुवाई में युवकों की टीम ने पकड़ लिया। मामले में पुलिस स्तर से उसे मुकदमे के आधार पर जेल भेजने की तैयारी है।
हुआ यूं कि देहली गेट इलाके की महिला शकुंतला भारती से मिली और बताया कि एक समुदाय विशेष का युवक उनकी बेटी को पिछले करीब ढाई साल से ब्लैकमेल कर रहा है और तरह-तरह की धमकी देता है। उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। उसने युवती के कुछ फोटो खींच रखे हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देता है। उसने मंगलवार को मिलने के लिए बुलाया और यह शर्त रखी है कि वह दिन में चार-पांच घंटे उसके साथ रहेगी। अगर बात नहीं मानी तो उसे बदनाम कर देगा।
इस पर योजना बनाकर पूर्व मेयर ने युवती के जरिये युवक को वाड्रा सिनेमा के पास बुलाया।
पूर्व मेयर ने कुछ युवकों की टीम इर्द-गिर्द लगा दी और खुद भी युवती के साथ कुछ दूर खड़ी हो गईं। दोपहर करीब 3 बजे अचानक युवक सिनेमाघर से बाहर निकला और युवती को इशारा कर अपने पास बुलाया। वह जैसे ही युवती को बाइक पर बैठाने लगा, तभी शकुंतला भारती के इशारे पर युवकों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उसे जमकर पीटा गया और बाद में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में थाने ले जाकर पीड़ित युवती पक्ष की ओर से उसके खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन
पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने बताया कि युवक पिछले कुछ माह से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। मंगलवार को शिकायत मिलने पर युवक को पकड़ लिया गया है और पुलिस को सौंप दिया गया। सीओ प्रथम अशोक कुमार के अनुसार मामले में युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फफाला मार्केट के शाहरुख को अब जेल भेजा जाएगा।