फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The young man was suffering for two hours in the rain

बारिश में दो घंटे इलाज के लिए तड़पता रहा युवक

Tue, 20 Sep 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:42 AM IST
सार

महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद इलाके में सोमवार की सुबह सुबह दिल्ली-हावड़ा रूट पर नौरंगाबाद में करीब 25 वर्षीय युवक ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार देर शाम तक युवक को होश नहीं आया था।

विज्ञापन
The young man was suffering for two hours in the rain

विस्तार

महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद इलाके में सोमवार की सुबह सुबह दिल्ली-हावड़ा रूट पर नौरंगाबाद में करीब 25 वर्षीय युवक ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जख्मी युवक काफी देर तक तो ट्रैक के सहारे पड़ा रहा। जब कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उसे वहां से हटाकर एक दुकान के सामने चबूतरे पर लिटाकर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मगर दो घंटे तक कोई नहीं आया।
विज्ञापन

चूंकि इस दौरान बारिश बहुत तेज हो रही थी। करीब दो घंटे बीतने पर पुलिस की पीआरवी पहुंची। पहले लोगों ने पीआरवी से ही उसे अस्पताल पहुंचाने को कहा। मगर पीआरवी कर्मी एंबुलेंस बुलाने में लगे रहे। कुछ देर बाद एंबुलेंस आई। तब उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस प्रक्रिया में भी करीब आधा घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार देर शाम तक युवक को होश नहीं आया था। इलाज जारी है। शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। हां, उसके हाथ पर निखिल नाम अंकित है। उसके जरिये पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। गांधीपार्क व सासनी गेट के आसपास के मोहल्लों में लोगों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed