{"_id":"68279cad82a355f5e7013bc4","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101925-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फंदे पर लटककर युवक ने दी जान, परिजन नहीं बता पाए आत्महत्या का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फंदे पर लटककर युवक ने दी जान, परिजन नहीं बता पाए आत्महत्या का कारण
Sat, 17 May 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 17 May 2025 01:44 AM IST
सार
पवन सुबह टहलने गया था। लौटकर आने के बाद कमरे में बंद हो गया। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजन ने दरवाजा खटखटाया तो न आवाज आई न दरवाजा खुला। इस पर परिजन ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में फंदे पर उसका शव लटक रहा था।
विज्ञापन
मृतक पवन कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में तालानगरी क्षेत्र के गांव सपेराभानपुर में 22 वर्षीय युवक ने 16 मई की सुबह कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सपेराभानपुर गांव निवासी शिशुपाल सिंह के तीन बेटों में सबसे छोटा पवन कुमार (22) 16 मई सुबह टहलने गया था। लौटकर आने के बाद कमरे में बंद हो गया। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजन ने दरवाजा खटखटाया तो न आवाज आई न दरवाजा खुला। इस पर परिजन ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में फंदे पर उसका शव लटक रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर दोपहर में पुलिस कर्मी पहुंच गए। वहीं परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या का कारण बता पाने में असमर्थता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पवन से बड़े दूसरे नंबर का भाई भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान दे चुका है।
विज्ञापन