फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Aligarh News: युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

Sun, 02 Mar 2025 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
जवां थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में एक युवक ने शुक्रवार दोपहर बाद फंदे पर लटक कर जान दे दी। युवक शराब पीने का आदी था, जिस वक्त उसने फंदा लगाया घर पर कोई नहीं था। पुलिस के अनुसार पवन (30) पुत्र मुन्नीलाल निवासी रामपुर के घर पर दोपहर बाद कोई नहीं था। उसने कमरे में घुस कर पंखे से फंदा बनाया और उसमें लटक गया।
विज्ञापन




मां रामबेटी उस वक्त अदालत में तारीख पर गईं थीं। जब वह वापस आईं तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। उनकी चीख निकल गई। आननफानन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन




मां ने बताया कि पवन का बड़ा भाई देवेंद्र बाहर रह नौकरी करता है। छोटा भाई नितिन गांव में रह रहा है, लेकिन घटना के वक्त वह भी गांव के बाहर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ जवां हेमेंद्र मावी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed