{"_id":"69027aff207f37ac4e0986d7","slug":"the-wedding-procession-of-the-accuseds-son-took-place-in-bhagwanpur-under-tight-security-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-101352-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भगवानपुर में कड़ी सुरक्षा में रवाना हुई आरोपी के बेटे की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भगवानपुर में कड़ी सुरक्षा में रवाना हुई आरोपी के बेटे की बरात
विज्ञापन
गांव भगवानपुर में गुल मोहम्मद के घर पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : Sanvad
लोधा क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ और भगवानपुर के पांच मंदिरों पर ‘आई लव मोहम्मद’ स्लोगन लिखे जाने की घटना के पांचवें दिन भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। बुधवार को गांंव भगवानपुर के एक आरोपी के बेटे के निकाह के लिए बरात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना की गई। बरात में आरोपी मौलवी सहित कई लोग शामिल रहे। गांव की मस्जिद पर ताला लगा हुआ है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
गांव भगवानपुर में 24 अक्तूबर को हुए ‘आई लव मोहम्मद’ प्रकरण के आरोपी गुल मोहम्मद के बेटे हसन मोहम्मद के बुधवार को हुए निकाह के लिए सुबह करीब 12:30 बजे गांव में बरात (शांतिपूर्ण (बिना बैंड-बाजा ) तरीके से रवाना हुई, जिसमें दूल्हा अपने परिजनों और मौलवी के साथ करीब 28-30 लोगों को लेकर निकला।
पुलिस-प्रशासन ने सुबह से ही गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कर दिए गए। लोधा, रोरावर, बरला, विजयगढ़, गोरई समेत कई थानों की पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी को भी तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार गश्त करते रहे। गांवों के प्रमुख मार्गों,मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात है। गांव भगवानपुर की मस्जिद पर लगाया गया था़, जबकि हसन मोहम्मद और यहां भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात रहा। गांव में इस दौरान तनावपूर्ण शांति बनी रही। निकाह की रस्म अलहदादपुर नींबरी में रात को शांतिपूर्ण तरीके हुई।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर हो रही जांच
दूसरी ओर पुलिस और सर्विलांस की टीम घटना की रात को हुई घटना के संबंध में उस दिन रात में एक्टिव रहे मोबाइलों की लोकेशन के साथ लोधा सहित क्षेत्र में दुकानों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, किस दुकान से आरोपियों ने पेंट खरीदकर मंदिरों पर लिखावट की गई। लोधा थाना प्रभारी अंकित सिंह का कहना है कि गांव में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था कायम है, बरात को कड़ी सुरक्षा में निकाला गया। गांव के लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है, मामले में किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
गांव के सभ्रांत लोगों के अनुरोध पर निकाह के लिए बरात शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की अनुमति दी गई थी। गांवों में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम होने के साथ फोर्स तैनात है। संजीव तोमर, सीओ गभाना