{"_id":"61365ce48ebc3ea6b413411c","slug":"the-venue-and-aligarh-palwal-road-will-be-divided-into-14-sectors-city-office-news-ali2724995105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः 14 सेक्टरों में बंटेगा आयोजन स्थल व अलीगढ़-पलवल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः 14 सेक्टरों में बंटेगा आयोजन स्थल व अलीगढ़-पलवल मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 सितंबर के आगमन को लेकर पुलिस स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने अधिकारियों संग बैठक की। कार्यक्रम में एक लाख लोगों की भीड़ जुटने की स्थिति में यातायात व्यवस्था को लेकर मंथन हुआ। ऐसे में आयोजन स्थल से लेकर अलीगढ़-पलवल मार्ग को 14 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा इंतजाम करना तय हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ-साथ पीएसी व अर्द्ध सैनिक बलों को भी लगाया जाएगा।
डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने दोपहर में अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक की। इस बैठक में एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि अलीगढ़ जिले व आसपास के जिलों से करीब एक हजार बसें, 500 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहन और 10 हजार चौपहिया वाहन आएंगे। इनके सकुशल आयोजन स्थल तक पहुंचने से लेकर पार्किंग में खड़ा कराने और फिर वापस जिले की सीमा तक निकालने के इंतजाम पर चर्चा हुई। यह तय किया गया है कि सबसे अधिक फोकस बेहतर पार्किंग व्यवस्था और बेहतर यातायात व्यवस्था पर रहे।
इसी क्रम में आयोजन स्थल से लेकर अलीगढ़-पलवल मार्ग, खेरेश्वर बाईपास चौराहा, गोंडा रोड, खैर तहसील तिराहा समेत उस क्षेत्र के प्रमुख चौराहों को 14 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व यातायात इंतजाम करना तय हुआ। इसके लिए आयोजन स्थल से लेकर यातायात मार्ग, पार्किंग आदि का मैप तैयार किया जाएगा। फिर जरूरत के अनुसार ड्यूटी लगाई जाएंगी और उसी अनुसार अन्य जनपदों व पुलिस मुख्यालय से फोर्स मांगा जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी पहुंचे शाम को पार्किंग व्यवस्था देखने
पीएम की तैयारियों के क्रम में एसएसपी कलानिधि नैथानी सोमवार शाम को आयोजन स्थल के पास प्रस्तावित तीन पार्किंग की व्यवस्था देखने पहुंचे। इस दौरान पार्किंग के रास्ते, अंदर आने से लेकर वाहनों के वापस जाने के मार्ग को देखा। किस पार्किंग में कितना स्थान है और किस तरह के वाहन वहां खड़े किए जा सकते हैं। कितने वाहन कहां खड़े हो सकते हैं। वीवीआईपी व वीआईपी वाहन कहां खड़े किए जाएंगे, इन तमाम पहलुओं पर मंथन किया।
बीडीएस ने की आयोजन स्थल की जांच
आयोजन स्थल पर सोमवार को बम निरोधक दस्ता पहुंचा। दस्ते ने मंच स्थल, लोगों के बैठने वाले स्थल से लेकर पार्र्किंग, हेलीपैड आदि स्थानों की चेकिंग की।
- पीएम के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दो अहम बिंदु हैं, जिनमें सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखना शामिल है। दोनों बिंदुओं पर विशेष मंथन के साथ तैयारी की जा रही है। - दीपक कुमार, डीआईजी रेंज