{"_id":"595d490a4f1c1b230c8b480b","slug":"the-value-of-the-extended-district-the-honor-of-their-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्होंने बढ़ाया जिले का मान, उनकी मेधा का सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन्होंने बढ़ाया जिले का मान, उनकी मेधा का सम्मान
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली दीक्षा गौतम, अभय बंसल और नेहा भटनागर को स्कॉलरशिप देते अतिथि।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावियों का हुजूम। मेडल और सर्टिफिकेट पाने का जुनून। बच्चों के स्टेज पर अतिथियों के हाथों सम्मान मिलने के बाद अभिभावकों के चेहरे पर सुकून। ये सब कुछ बुधवार को डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में अमर उजाला की ओर से एडीआरएस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट के सहयोग से ‘भविष्य ज्योति’ कार्यक्रम में देखने को मिला। मेडल व प्रमाण पत्र मिलने से मेधावियों के हौसले को पंख लग गए। सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, खैर विधायक अनूप वाल्मीकि, मेयर शकुंतला भारती, कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, एसएसपी राजेश पांडे सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा अश्वनी कुमार पांडेय ने बच्चों की मेहनत को सराहा और आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।
हौसले को कायम रखें : सांसद
सांसद सतीश गौतम ने मेधावियों से कहा कि आज जो सम्मान मिल रहा है, आप लोग उसके लायक थे। सम्मान हौसले को बढ़ाता है और कार्य करने के जज्बे को बल देता है। जब आप सम्मान पाते हैं, तब सबसे ज्यादा आपके माता-पिता खुश होते हैं। उन्होंने अमर उजाला के इस शानदार कार्यक्रम के लिए अमर उजाला परिवार का शुक्रिया अदा किया।
प्रतिभा का सम्मान काबिले तारीफ : कमिश्नर
कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना काबिले तारीफ है। दरअसल, यह सम्मान उनकी ऊर्जा में स्फूर्ति का काम करता है। जब कोई सम्मान या पुरस्कार पाता है, तो उसमें सम्मान और पुरस्कार की भूख बढ़ जाती है और फिर मेहनत की रफ्तार को और बढ़ा लेता है। यह सम्मान दूसरों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों को इसी तरह मेहनत करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
पिता से आगे निकली बेटी : मेयर
मेयर शकुंतला भारती ने कहा कि एसएसपी राजेश पांडेय जी भाग्यशाली है, जिनकी बेटी कृति पांडेय आईएएस में चयनित होकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। मैं अब कह सकती हूं कि एक बेटी अपने पिता से आगे निकल गई है। कृति को शुभकामनाएं। इस बेटी से सभी बेटियां प्रेरित हों और अपने सपने को हकीकत में बदलने की कोशिश में जुट जाएं। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। अमर उजाला का कार्यक्रम प्रशंसा के लायक है।
देश में नाम रोशन करें : दलवीर
बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए यह शानदार कार्यक्रम है। जब कोई बच्चा सम्मान लेता है तो उसके माता-पिता काफी खुश होते हैं। खुश होने की वजह भी है कि उनके संस्कार और सपने को पंख मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने प्रतिभावान बच्चों से कहा कि वह इसी तरह मेहनत करते रहें, आगे बढ़ते रहें। वह देश और प्रदेश में अपने घर, परिवार, शहर व जिले का नाम रोशन करें।
कमजोर छात्रों को करें प्रोत्साहित : अनिल
कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि सम्मान का मकसद सिर्फ खुद को आगे नहीं करना है, बल्कि जो पढ़ाई में कमजोर हैं, उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि एसएसपी राजेश पांडेय ने कृति पांडेय को जो संस्कार दिया है, उसी का नतीजा है, उनकी बेटी देश की सबसे बड़ी परीक्षा में सफल हो गईं। यहां मौजूद बेटियां उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। कहा, पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ें, इसमें भी बढ़ने की संभावनाएं हैं।
नया रास्ता बनाएं : संजीव राजा
शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि पहले प्रतिभाएं देश से पलायन कर जाती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है, उन्हें सुविधाएं मिलने लगी हैं। कहा, भेड़ चाल में चलने की बजाय एक नई राह बनाएं। यकीनन, सफलता मिलेगी, इसमें दोराय नहीं है। उन्होंने कहा कि चिंतन-मनन की जरूरत है शिक्षित व्यक्ति रोजगार तलाश कर रहा है। इसलिए, कौशल विकास योजना चलाई गई है। हुनरमंद व्यक्ति शिक्षित व्यक्ति से ज्यादा पैसे कमाता है, आखिर क्यों?
सम्मान का सिलसिला थमे नहीं : अनूप
खैर विधायक अनूप वाल्मीकि ने कहा कि जिस परिश्रम के बूते यहां तक पहुंचे हैं, वह सिलसिला यहीं नहीं रुकना चाहिए। अपनी मेहनत को और तराशे, यही आज की जरूरत है। उन्होंने मेधावियों से मुखातिब होते हुए कहा कि आपके लिए यही 5-10 साल महत्वपूर्ण हैं, अगर इसमें मेहनत ठीक से कर ली, तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। अमर उजाला को एक बार फिर से बधाई, जो मेधावियों के लिए कार्यक्रम किया।
ऐसे कार्यक्रमों से मनोबल बढ़ेगा : धीरेंद्र
एडीआरएस के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम से मेधावियों का मनोबल बढ़ेगा। ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा जिन्हें सम्मान नहीं मिल सका है, वे तैयारी करके आने वाले कार्यक्रम में मेडल व सर्टिफिकेट हासिल करेंगे।
मिला मेडल, खिले चेहरे
यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के छात्र-छात्राएं, जिन्होंने इस वर्ष इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा 65 फीसदी या इससे अधिक अंकों से पास की है, उन्हें अतिथियों ने मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ऑडिटोरियम में मेधावियों का हुजूम उमड़ पड़ा।
खूब ली गई सेल्फी
ऑडिटोरियम में बेटे, बेटी, भाई और बहन को अतिथियों से मिलते सम्मान के लम्हे को उनके परिजन और रिश्तेदारों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मेडल व सर्टिफिकेट के साथ अपने परिजन के साथ खूब सेल्फी ली गई।
माहेश्वरी इंटर कॉलेज के बच्चे सम्मानित
ऑडिटोरियम में माहेश्वरी इंटर कॉलेज के मेधावी गौरव शर्मा (82 फीसदी), मोहसिन खान (76.7 फीसदी), जय कुमार शर्मा (76 फीसदी), पन्नालाल (80 फीसदी), सचिन कुमार (69 फीसदी) को माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, माहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक गिर्राज गोदानी, मनीष मोहता, रीतेश भूतड़ा, शिक्षक पन्नालाल, रोशनलाल जनवधिया, राकेश मोहता, सुधीर हरकुट, माणिकचंद, अजय मोहता, नरेंद्र पाेलू, रघुवंश राठी, हैप्पी केला, प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
अमर उजाला के भ्ाविष्य ज्योति कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश पूर्व मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, अतुल, रियाज अहमद, भूपेंद्र सिंह, अमित भारद्वाज, गजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के इन्हें मिले चेक
हाईस्कूल परीक्षा में 559 (93.17 फीसदी) अंक हासिल करने वाली एसवीएम इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ, हाथरस की छात्रा नेहा भटनागर आईएएस बनना चाहती हैं। वह कहती हैं कि वह उसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
यूपी बोर्ड के इंटर परीक्षा में 486 (97.20 फीसदी) अंक हासिल करने वाले एसडीएस इंटर कॉलेज इगलास के छात्र अभय बंसल आईएएस बनना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए बचपन से लक्ष्य बना रखा है।
यूपी बोर्ड के इंटर परीक्षा में 479 (95.80 फीसदी) अंक हासिल करने वाली एसआरआरके इंटर कॉलेज कुंजलपुर सादाबाद हाथरस की छात्रा दीक्षा गौतम भी आईएएस बनना चाहती हैं। कहा, पापा के सपने को पूरा करूंगी।
बेटी का प्रशस्ति पत्र लेकर एसएसपी हुए भावुक
आईएएस में चयनित कृति पांडेय का भी सम्मान होना था, लेकिन वो अपरिहार्य कारणों से यहां नहीं आ पाईं। उनकी गैर मौजूदगी में पिता एसएसपी राजेश पांडेय ने उनका प्रशस्ति पत्र कोल विधायक अनिल पाराशर, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, खैर विधायक अनूप वाल्मीकि, मेयर शकुंतला भारती, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा अश्वनी कुमार पांडेय से प्राप्त किया। प्रशस्ति पत्र लेने के दौरान वे भावुक हो गए।
उन्होंने बताया कि बेटी पर कभी भी अपनी अपेक्षाओं का बोझ नहीं लादा, बल्कि उसे अपने कॅरियर चुनने की स्वतंत्रता दी। उन्होंने कहा कि बेटी को क्या बनाना, क्या पढ़ाना है, उनके मन में कभी नहीं था। जब उसने बीएचयू से आईआईटी करने के बाद कैंपस प्लेसमेंट में न बैठने और सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का फैसला लिया, तब मुझे और पत्नी को झटका लगा कि चार साल की पढ़ाई के बाद उसने ऐसा फैसला कर लिया। खैर, उसे दिल्ली में तैयारी करने की सहर्ष सहमति दे दी। बेटी ने आईएएस में चयनित होकर अपने सपने को हकीकत में बदल लिया। एसएसपी ने कहा कि इसलिए बच्चों को जिस क्षेत्र में दिलचस्पी हो, उसी में बढ़ने देना चाहिए। एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा कि मेहनत का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है और बिना मेहनत के बुलंदियां नहीं छू सकते।