{"_id":"58b72c014f1c1b965e8328ec","slug":"the-us-will-be-forced-to-change-pa-lisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका अपनी पाॅलिसी बदलने को मजबूर होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका अपनी पाॅलिसी बदलने को मजबूर होगा
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 02 Mar 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में ईरान के लोगों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध के सवाल पर भारत में ईरान के राजदूत गुलाम रजा अंसारी ने कहा कि ईरान की महत्ता को देखते हुए अमेरिका अपनी पालिसी बदलने के लिए मजबूर होगा।
श्री अंसारी बुधवार को एएमयू में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आए थे। पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरान अपने सिद्धांत पर आज भी कायम है। हमने अपने आसपास के देशों से रिश्ते बेहतर बनाए हैं। इन देशों में ईरान का असर है। अमेरिका इस चीज को समझेगा तो प्रतिबंध लगाने के पहले हजार बार सोचेगा और अपनी पॉलिसी बदलने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि भारत से ईरान का पुराना रिश्ता है। हम एक जगह पर आकर खड़े नहीं हुए हैं। हम अपने रिश्ते को और आगे ले जाना चाहते हैं। सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत होंगे तो आर्थिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि इनर्जी, कम्युनिकेशन, माइंस और मेटल आदि में हम एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमलोग ट्रेडिंग के नए रास्तें भी तलाश रहे हैं।