फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The two -day ultimatum to loot disclosures

लूट के खुलासे के लिए दो दिन का अल्टीमेटम

Fri, 26 Jun 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंडौस
अमर उजाला ब्यूरो/ चंडौस Updated Fri, 26 Jun 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के भोजताल आश्रम पर मंगलवार हुई डकैती के मामले में इलाके लोगों में काफी रोष है। मंगलवार के करीब आधा दर्जन गांव के लोगों ने महापंचायत की। इसमें दो दिन में बदमाशों को पकड़ने और घटना के खुलासे का समय पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों ने भोजताल आश्रम पर जाकर आश्रम के महंत अष्ट कौशल महाराज दुर्गा गिरि के नेतृत्व में महापंचायत की। पंचायत में कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर निवासी एक समुदाय के बदमाश और उसके अन्य साथियों की पहचान करने का दावा किया गया था।  पंचायत के लोगों ने पुलिस को दो दिन के अंदर डकैती की घटना का खुलासा तथा माल बरामद करने का समय दिया है। चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने यह काम दो दिन के अंदर नहीं किया तो  29 जून को सुबह दस बजे से चंडौस पुलिस के खिलाफ आंदोलन कर थाने का घेराव किया जाएगा। इसी के साथ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


आश्रम के महंत दुर्गा गिरि ने जिले के सभी हिंदू वादी संगठन और संत समाज से अपील की है कि आश्रम में हुई डकै ती को लेकर हमारा साथ दें। महापंचायत में प्रेमकुमार चौहान , नेत्रपाल सिंह, सूरजपाल सिंह, ललित कुमार, परमेश्वर भारद्वाज, अर्जुन सिंह, प्रमोद कुमार, पपेन्द्र जादौन,होमवीर सिंह जादौन, जयप्रकाश सूर्यवंशी, प्रधान रामतरन शास्त्री,जसवत सिंह, कालू चौहान, अमित चौहान, प्रमित चौहान, वीपी चौहान, जीतू जादौन, नीरज कुमार, राजेश जयप्रकाश तोमर आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed