फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The tractor-trolley of women going to plant paddy overturned, one died

Aligarh News: धान रोपने जा रही महिलाओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत

Sat, 28 Jun 2025 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The tractor-trolley of women going to plant paddy overturned, one died
थाना लोधा क्षेत्र के गांव जिरौली डोर में शुक्रवार की शाम धान रोपने जा रही महिला मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नील गाय के सामने आने पर बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, 12 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि बन्ना देवी के गांव इलियासपुर की करीब 25 महिलाएं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जिरौली डोर निवासी भोला उर्फ बौला ठाकुर के यहां धान रोपने के लिए जा रही थीं। शाम पांच बजे के करीब ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव के बंबे के समीप पहुंची तभी सामने से नील गाय आने के कारण बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई। घायलों के मुताबिक ट्रॉली पलटने से सभी उसके नीचे दब गए, ज्योति (22) की पहियों के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिलाओं को नहरा सीएच में भेजा। घायलों में राधिका पुत्री नरेंद्र, सुमन पुत्री राजा बाबू , बेबी पुत्री सुरजीत, लक्ष्मी पुत्री नरेंद्र, गंगा देवी पत्नी कालीचरन, ममता देवी पत्नी बबलू, विमला देवी पत्नी अशोक, रूपकिशोर पत्नी गजेन्द्र सहित दर्जन भर महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों का आरोप था कि चालक काफी तेजी से ट्रैक्टर चला रहा था, जिसे महिलाओं ने टोका भी था लेकिन उसने अनसुना कर दिया था। थाना प्रभारी लोधा अंकित ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी घायलों का नहरा अस्पताल में इलाज कराया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से घायल महिलाएं वार्डों से बाहर निकलीं

हादसे के बाद सभी घायल महिलाओँ को इलाज के लिए नहरा अस्पताल भेजा। अस्पताल में पंखे नही चल रहे थे, जिससे घायल वार्ड कक्ष में घबरा गई सभी घायल वार्ड से बाहर आकर खुले में बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed