{"_id":"673a63d1379aadf97b0a2754","slug":"the-thieves-ran-away-with-the-womans-earrings-in-broad-daylight-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100487-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दिनदहाड़े महिला के कुंडल ले भागे टप्पेबाज, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दिनदहाड़े महिला के कुंडल ले भागे टप्पेबाज, पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 18 Nov 2024 03:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:14 AM IST
सार
महिला दवा लाने के लिए घर से निकली थी। एक पेट्रोप पंप के सामने पहुंचीं, तभी दो लोगों ने बातों में उलझा लिया। खेरेश्वर धाम के समीप बस स्टैंड पर ले गए और उनके सोने के कुंडल और नकदी लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेरेश्वर चौराहे के पास सुबह 11 बजे दो टप्पेबाज एक महिला के सोने के कुंडल और नकदी लेकर भाग निकले। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
रोरावर थाने के जलालपुर के मोहल्ला डेरी वाली गली निवासी सुधा देवी पत्नी जशवीर सिंह के अनुसार 16 नवंबर को दिन में 11 बजे वह वह दवा लाने के लिए घर से निकली थीं। एक पेट्रोप पंप के सामने पहुंचीं तभी दो लोगों ने बातों में उलझा लिया। खेरेश्वर धाम के समीप बस स्टैंड पर ले गए और उनके सोने के कुंडल और नकदी लेकर भाग निकले। उन्होंने रोरावर थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन