फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Thief hanged in jail

अलीगढ़ः सिलिंडर चोरी के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी

Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Thief hanged in jail
ओमकार की फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
सिलिंडर चोरी के आरोप में जेल में निरुद्ध खैर के गांव भानेरा के अधेड़ उम्र बंदी ने सोमवार सुबह जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गमछे से पेड़ पर शव लटका देख बंदियों में हड़कंप मच गया। खबर पर कारागार प्रशासन के पसीने छूट गए। आनन-फानन पुलिस व फोरेंसिक टीम बुला ली गई। परिजन भी पहुंच गए। परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए हत्या का आरोप मढ़ा है। फिलहाल, पुलिस व कारागार प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खैर के गांव भानेरा का 52 वर्षीय ओमवीर सितंबर में सिलिंडर चोरी के आरोप में जेल में बंद था। जमानत पर वह रिहा हुआ और एक सप्ताह बाद पुलिस ने फिर उसे चोरी के आरोप में जेल भेज दिया। तब से उसकी जमानत नहीं हुई। सोमवार सुबह उसने कारागार में बैरक के पास पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। उसने फांसी अपने पास मौजूद गमछे से लगाई है। जब अन्य कैदियों ने उसका शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। खबर पर तमाम बंदी रक्षा व कारागार के अधिकारी जमा हो गए। खबर देकर पुलिस व फॉरेंसिक टीम बुला ली गई। बाद में शव पोस्टमार्टम को भेजा गया, जहां पैनल के जरिये पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव गांव भेजा गया। देर शाम गांव में पुलिस मौजूदगी में परिवार के विरोध के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, पुलिस टीम देर शाम तक अन्य बंदियों से जानकारी करती रही।
विज्ञापन

मां व भतीजी ने जताया हत्या का अंदेशा
इस खबर पर ओमवीर के परिजन भी सुबह ही यहां पहुंच गए थे। उन्होंने जेल में पहुंचकर इस आत्महत्या को संदिग्ध माना और हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह किसी भी हालत में फांसी नहीं लगा सकता। शाम को जब शव गांव पहुंचा तो मां व भतीजी ने विरोध किया और कहा कि दिसंबर माह में भतीजे की शादी है। उससे पहले जमानत कराने की तैयारी थी। यह हत्या का मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिवार ने यहां तक कहा इससे पहले भी जेल में संदिग्ध मौत हुई हैं। उस समय उसकी मौत का कारण बीमारी बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चोरी के आरोप में निरुद्ध ओमवीर जब से आया था, तब से उसकी परिवार के सदस्य से कोई मुलाकात नहीं हुई। न वह किसी से फोन पर बात करता था। उसके पत्नी बच्चे भी नहीं हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार वह नशे का आदि था। उसने आत्महत्या क्यों की है, यह जांच में उजागर होगा। इतना जरूर है कि वह कम ही जेल में घुला मिला था।
- विपिन मिश्रा, वरिष्ठ अधीक्षक जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed