फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The teacher's health deteriorated after the principal scolded her

Aligarh News: प्रधानाचार्य के डांटने से शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी

Wed, 06 May 2026 02:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The teacher's health deteriorated after the principal scolded her
प्रधानाचार्य के डांटने से तबीयत बिगड़ने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती ​शि​क्षिका आयशा खान।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एबीके स्कूल (ब्वायज) में मंगलवार को प्रधानाचार्य के डांटने से शिक्षिका आयशा खान की तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



आयशा खान सुबह नौ बजे प्रधानाचार्य मोहम्मद इसराइल के कक्ष में पहुंचीं। ड्यूटी को लेकर प्रधानाचार्य ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। कक्ष से बाहर निकलते ही वह बेहोश हो गईं। स्कूल के सहकर्मियों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन



स्कूल की सहायक निदेशक और सहकर्मियों ने उनसे मिलकर उनका हालचाल जाना। आयशा ने बताया कि वह दो दिन से अवसाद में हैं। सोमवार को स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बैठक हो रही थी। वह एक हाउस की तीन साल से एसोसिएट इंचार्ज भी हैं। प्रधानाचार्य ने पूछा कि कौन-कौन प्रतियोगिता में योगदान देना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई लोगों ने मना कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह में योगदान देना चाहती हैं, जिस पर प्रधानाचार्य बड़े सख्त लहजे में बोले वह योगदान नहीं दे सकतीं। साथ ही उनके साथ अभद्रता की और धमकाया भी। प्रधानाचार्य मोहम्मद इसराइल ने बताया कि शिक्षिका आयशा खान को डांटा-फटाकरा नहीं है। जिनकी दो ड्यूटी थी, उन्हें भी बुलाया गया था, जिससे एक ड्यूटी काटी जाए। कक्ष से बाहर निकलने के बाद क्या हुआ, उसके बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed