फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The sword hangs on the entry of 165 candidates for not depositing the fee

Aligarh News: शुल्क जमा न करने पर 165 अभ्यर्थियों के प्रवेश पर लटकी तलवार

Mon, 10 Apr 2023 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The sword hangs on the entry of 165 candidates for not depositing the fee
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के शोध प्रवेश परीक्षा में सफल 165 अभ्यर्थियों के प्रवेश पर तलवार लटक गई है। 15 अप्रैल तक शुल्क जमा करना होगा। वरना, प्रवेश निरस्त होने पर अन्य अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन



शोध प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 31 मार्च 2023 से दो अप्रैल 2023 तक हुई थी। अब इन अभ्यर्थियों को 15 अप्रैल 2023 तक शुल्क जमा करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की शोध प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए 25 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी तरह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 12,500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन



विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क जमा न करने की स्थिति में उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा और उनकी जगह अन्य अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, सैन्य व रणनीतिक अध्ययन, चित्रकला, विजुअल आर्ट्स, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र-बीएड, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, विधि, गणित, संगीत, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, जंतु विज्ञान विषय में शोध के लिए अभ्यर्थियों ने शोध प्रवेश परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed