फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The stray husband was beaten up along with his children at the crossroads.

Aligarh News: आवारा पति को चौराहे पर बच्चों के साथ जमकर धुना

Wed, 18 Mar 2026 06:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
The stray husband was beaten up along with his children at the crossroads.
पति के सात दिन तक घर नहीं आने और आवारागर्दी से क्षुब्ध पत्नी ने पति को सोमवार की रात गंगीरी चौराहे जमकर धुन दिया। बच्चों ने भी ने इस काम में अपनी मां का साथ दिया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि क्षेत्र के एक गांव का युवक गंगीरी चौराहे से दिल्ली के बीच कार चलाता है। महिला ने बताया कि उसका पति सात दिन से घर नहीं आ रहा था। सोमवार की रात करीब 10:00 बजे उसे पता चला कि उसका पति गंगीरी चौराहे पर मौजूद है, तो वह अपने दो बच्चों के साथ वहां आ गई और पति को पकड़ कर बच्चों के साथ पीटना शुरू कर दिया। युवक की धुनाई होते देख लोग एकत्र हो गए, चेकिंग कर रही पुलिस भी पहुंच गई, तब मामला शांत हुआ। महिला का आरोप था कि वह आवारागर्दी करता जो भी कमाता है उसे इधर-उधर खर्च कर देता है। बच्चों के लिए खाने-पीने के लिए घर में कुछ नहीं है। आरोप है कि करीब चार महीने पहले गांव मखदूम नगर स्थित एक होटल में पति को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था, तब भी उसकी धुनाई की गई थी लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। थाना पुलिस ने बताया कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed