{"_id":"57cf1f944f1c1b255631877f","slug":"the-sophistication-found-in-patanjali-gram-flour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि के बेसन में मिली मिलावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि के बेसन में मिली मिलावट
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि के बेसन का नमूना अधोमानक पाया गया है। इसमें चने के बजाय मटर के आटे की मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निर्माता एवं विक्रेता को शो काज नोटिस जारी कर दिया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आठ जुलाई 2016 को सेंटर प्वाइंट स्थित देवत्रय पतंजलि स्टोर से शहद एवं बेसन का एक-एक नमूना लिया था।
मेरठ प्रयोगशाला में जांच के उपरांत बेसन का नमूना अधोमानक पाया गया। इसमें मटर के आटे की मिलावट मिली। लिहाजा इसे सब स्टैंडर्ड घोषित कर दिया गया। अभी शहद के नमूने के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने स्वीकार किया कि पतंजलि के बेसन में मटर के आटे की मिलावट पाई गई है। इस मामले में विक्रेता एवं निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एसडीएम कोल को मिली शिकायत के आधार पर बन्नादेवी थाने के सामने से एक कोल्डड्रिंक से भरी टाटा 407 को चेक किया।
इस दौरान पेप्सी, मिरिंडा, सेवन अप समेत कई अन्य कोल्ड ड्रिंक्स के छह नमूने भरे गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एसडीएम को सूचना मिली थी कि वाहन में नकली कोल्डड्रिंक ले जाई जा रही है। जबकि वाहन में मौजूद सेल्स मैन इसे आगरा रोड स्थित एजेंसी माल उतारने की बात कह रहा था।