फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The son killed his father by slitting his throat with a machete.

Aligarh News: बेटे ने गड़ासे से गला काटकर बाप को मार डाला

Sun, 10 Sep 2023 12:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 10 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The son killed his father by slitting his throat with a machete.
हत्या के बाद निरीक्षण करतीं सीओ सुमन कनौजिया।  संवाद - फोटो : samvad
चंडौस (अलीगढ़)। शुक्रवार की रात गांव बाहरपुर में एक युवक ने अपने रिश्ते के मामा के साथ मिलकर गड़ासे से पिता का गला काटकर मार डाला। इसके बाद शव को गांव के बाहर छोड़कर घर लौट आए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के नाम गांव में मौजूद एक प्लॉट को बेचने के लिए हत्या की गई है।
विज्ञापन




शनिवार की सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ युवक जंगल की ओर शौंच करने गए थे। उन्हें चकरोड के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा नजर आया। वह पास पहुंचे तो गांव निवासी 50 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र टूकीराम के रूप मेें शव को पहचानकर तत्काल ही गांव में खबर दी। इस पर मृतक के परिजनों के साथ ही गांव वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ गभाना सुमन कनौजिया व कोतवाल सीताराम सरोज भी पहुंच गए।
विज्ञापन




प्रेमपाल सिंह मजदूरी करते थे। सात साल पहले बीमारी से उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री व एक पुत्र प्रवीण की शादी हो चुकी है। शादीशुदा पुत्र पत्नी के साथ अलग जबकि दो अन्य पुत्र पिता के साथ ही रहते थे। शुक्रवार को प्रेमपाल के रिश्ते का साला महेश पुत्र हीरालाल निवासी जारपी थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर भी गांव आया हुआ था जो उनके पुत्र प्रवीण के साथ ही गांव में घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताते हैं कि देर रात प्रवीण और उसका मामा महेश बहाने से प्रेमपाल को गांव से बाहर ले गए। इसके बाद गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी और घर लौट आए थे। पुलिस की पूछताछ में भी दोनों हत्याआरोपी गुमराह करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ ही काफी देर तक घूमते रहे।




शक हुआ तो पुलिस कर्मी प्रवीण को उसके घर तक ले गए। इस दौरान प्रवीण कांपने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। बताया कि गांव में पिता के नाम एक प्लॉट है। उसे बेचने के लालच में मामा महेश के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed