{"_id":"6a14bf532ddc682db4072bb1","slug":"the-scorching-sun-is-not-only-damaging-your-complexion-but-also-your-skin-and-kidneys-aligarh-news-c-2-gur1004-982477-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: झुलसाती धूप सिर्फ रंग नहीं, त्वचा और किडनी भी कर रही खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: झुलसाती धूप सिर्फ रंग नहीं, त्वचा और किडनी भी कर रही खराब
विज्ञापन
प्रोफेसर वीणा महेश्वरी।
- फोटो : samvad
झुलसाती धूप अब सिर्फ लोगों को परेशान ही नहीं कर रही, बल्कि उनकी त्वचा और सेहत पर भी गहरा असर डाल रही है। 44 डिग्री तापमान के बीच जेएन मेडिकल कॉलेज की त्वचा रोग विशेषज्ञ प्रो. वीणा माहेश्वरी ने चेतावनी दी है कि लगातार तेज धूप में रहना स्किन को तेजी से खराब कर सकता है। शरीर के अंदरूनी अंगों पर भी असर डाल सकता है।
प्रो. माहेश्वरी के अनुसार धूप से होने वाली टैनिंग को लोग अक्सर मामूली समझ लेते हैं, लेकिन तेज अल्ट्रावॉयलेट किरणें त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे स्किन बेजान, रूखी और समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। कई लोगों में खुजली, जलन, रैशेज और एलर्जी जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
उन्हाेंने कहा कि गर्मी का असर केवल त्वचा तक सीमित नहीं रहता। लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे किडनी समेत कई अंदरूनी अंग प्रभावित हो सकते हैं। कई बार लोगों को इसकी जानकारी तब होती है जब स्थिति गंभीर हो चुकी होती है। अत्यधिक धूप और गर्मी स्किन कैंसर का खतरा बढ़ा सकती है। हालांकि भारत में इसके मामले कम हैं, लेकिन लगातार तेज धूप में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
धूप से ऐसे बिगड़ती है स्किन
त्वचा की नमी खत्म होने लगती है, चेहरे पर काले धब्बे और टैनिंग बढ़ती है, स्किन की ऊपरी परत कमजोर होने लगती है, पसीना और धूल मिलकर इंफेक्शन बढ़ाते हैं।
गर्मी में स्किन को ऐसे रखें सुरक्षित : दोपहर की तेज धूप से बचें, सनस्क्रीन और सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें, खूब पानी और नारियल पानी पिएं, चेहरे को बार-बार साफ पानी से धोएं।