{"_id":"5ed16f708ebc3e905f4828f9","slug":"the-robbers-escaped-after-hitting-the-bike-of-the-chasing-soldiers-iglass-news-ali234870676","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा कर रहे सिपाहियों की बाइक को टक्कर मार भाग निकले लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछा कर रहे सिपाहियों की बाइक को टक्कर मार भाग निकले लुटेरे
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर मथुरा के नौहझील क्षेत्र में लूटकर भाग रहे लुटेरों का मथुरा बार्डर के समीप से पीछा कर सिपाहियों की बाइक पर लुटेरों ने टक्कर मारी और भाग निकले। इससे दोनों सिपाही सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की दोपहर इगलास कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश लूटपाट कर भाग रहे हैं। इस पर बार्डर पर पुलिस अलर्ट हो गई। मथुरा बार्डर के गांव कूबरा के समीप लैपर्ड के सिपाही रविंद्र कुमार व संदीप कुमार ने बदमाशों को आते देख रोकने की कोशिश की। न रुकने पर दोनों सिपाहियों ने पीछा शुरू कर दिया। इस पर लुटेरों ने साइड से पुलिस की बाइक पर टक्कर मारी।
इससे सिपाहियों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। उधर लुटेरे भाग निकले। सिपाहियों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों सिपाहियों को इगलास सीएचसी में भर्ती कराया गया। इगलास कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि सिपाही रविंद्र की ओर से अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।