फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The road collapsed in the middle of the Karban river bridge

Aligarh News: करबन नदी पुल पर बीचों-बीच सड़क धंसी

Sat, 02 Aug 2025 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The road collapsed in the middle of the Karban river bridge
मथुरा रोड कस्बा से एक  किलोमीटर की दूरी पर करबन  नदी पर बने पुल में हुए गड्ढा - फोटो : samvad
अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर कस्बा से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित करबन नदी का पुल इन दिनों खतरे की स्थिति में पहुंच गया है। पुल में कस्बा की साइड में सड़क धंस जाने से बीचोबीच गड्ढा बन गया है, जिससे बड़े हादसे संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

कस्बा के निकट पुल की सड़क धंसने के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के नीचे से मिट्टी निकलने के कारण सड़क की नींव कमजोर हो गई है और इसी कारण रोड का किनारा धंस गया है, यह गड्ढा रोजाना गहरा होता जा रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही में भी जोखिम बढ़ गया है। मामला विभाग के संज्ञान में आया तो संबंधित अधिकारियों ने गड्ढे में गिट्टी डालकर मरम्मत की खानापूर्ति कर दी, लेकिन यह केवल अस्थाई समाधान प्रतीत हो रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन

नागरिकों ने उठाई स्थाई समाधान की मांग
स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने मांग की है कि पुल की संपूर्ण तकनीकी जांच कराकर उसकी मरम्मत का स्थाई समाधान जल्द से जल्द किया जाए, समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह पुल एक बड़े हादसे का सबब बन सकता है। लोगों का कहना है कि इस पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहन आते-जाते हैं। इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के एई अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि सड़क को सही करा दिया गया और गड्ढे को भर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed