फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The restaurant was also able to provide a test report of the water used in the food

Aligarh News: खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले पानी की जांच रिपोर्ट भी दे पाया रेस्टोरेंट

Mon, 11 May 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The restaurant was also able to provide a test report of the water used in the food
सिल्वर हांडी रेस्टोरेंट में नमूने लेती एफडीए की टीम। - फोटो : samvad
वेज सूप में चिकन के पीस मिलने की खबर के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने रेस्टोरेंट पर छापामार कार्रवाई की। रामघाट रोड स्थित सिल्वर हांडी रेस्टोरेंट में कई तरह की खामियां भी उजागर हुईं। किचन में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में खामियां मिलीं। खाद्य नियमों के अनुसार, ऐसी खामियां भोजन के दूषित होने की आशंका बढ़ाती हैं।
विज्ञापन



सहायक आयुक्त (खाद्य) दीनानाथ यादव के नेतृत्व में टीम ने जब खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले पानी की जांच रिपोर्ट मांगी, तो वह भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। इससे वहां उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता पर भी संदेह बना हुआ है। इसके अलावा, रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं मिले, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इन खामियों पर विभाग ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन



खाद्य विभाग के मुताबिक, इन खामियों का असर सीधे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। दूषित भोजन से फूड प्वाइजनिंग के साथ साथ पेट से संबंधित कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेज सूप में मिले चिकन के अंश, हंगामा
बीते शनिवार रात रेलवे रोड निवासी इशांत जैन अपने परिवार के साथ रात्रिभोज के लिए रामघाट रोड स्थित सिल्वर हांडी रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां उन्होंने स्वीट कॉर्न सूप ऑर्डर किया। आरोप है कि सूप टेबल पर आने के बाद जब परिवार ने उसे पीना शुरू किया तो चिकन के अंश और हड्डियां मिलीं। आरोप यह भी है कि जब परिवार ने इसकी शिकायत की तो रेस्टोरेंट संचालकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया जिसके बाद इशांत ने पुलिस से मदद मांगी। 10 मई की सुबह अमर उजाला में प्रकाशित इस घटना पर प्रशासन से संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया और कई स्तर पर खामियां पाईं।


रिपोर्ट के बाद कार्रवाई, और भी राडार परखाद्य आपूर्ति विभाग ने जांच के दौरान रेस्टोरेंट में मिली खामियों से प्रशासन को अवगत कराया जिसके बाद एक बयान जारी करते हुए जिला प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मामला पहले सिर्फ वेज और नॉनवेज तक सीमित था, लेकिन जब टीम ने जांच की तो खाद्य सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर खामियां सामने आईं। इससे यह आशंका है कि शहर के अन्य रेस्टोरेंट में भी नियमों को लेकर ऐसे हालात मिल सकते हैं। इसलिए प्रशासन की ओर से आगामी दिनों में अलीगढ़ के और भी रेस्टोरेंट के औचक निरीक्षण कराए जा सकते हैं।


संदेह हो तो तुरंत उठाएं आवाज
अगर खाने की गुणवत्ता, स्वाद या सामग्री को लेकर संदेह हो तो रेस्टोरेंट प्रबंधन से जानकारी लें। जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग में शिकायत करें। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का पहला संदेश बाहर खाने से पहले सतर्कता बरतना है। परिवारों को सिर्फ स्वाद ही नहीं, साफ-सफाई और गुणवत्ता पर भी देखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article