फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras News in Hindi: The Relatives Of Daughter Fear Of The Panchayats Of Accused Party Want The House In The City From The Government

Hathras Rape Case: बिटिया के परिजनों में आरोपी पक्ष की पंचायतों का खौफ, सरकार से चाहते हैं शहर में घर

Wed, 07 Oct 2020 11:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras News in Hindi: The Relatives Of Daughter Fear Of The Panchayats Of Accused Party Want The House In The City From The Government
पीड़िता का भाई - फोटो : ANI

Hathras News: हालांकि गांव में काफी पुलिस बल तैनात है, फिर भी बिटिया के परिजन खुद को असुरक्षित मान रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष की ओर से की जा रही पंचायतों से उन्हें डर लग रहा है। यदि सरकार उन्हें शहर में आवास दे देगी तो वे वहां जाकर रहने लगेंगे।

विज्ञापन


बिटिया के घर पुलिस अधिकारी लगातार वहां जा रहे हैं लेकिन उसके परिजन खुद को असुरक्षित मान रहे हैं।बिटिया के भाई का कहना है कि जिस तरह से आसपास गांवों में आरोपी पक्ष की बैठकें और पंचायतों हो रही हैं, इसकी उन्हें सूचना मिल रही है। इससे हम खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार अगर शहर में आवास देती है तो वहां जाकर रहेंगे क्योंकि यहां गांव में रहना अब हमें ठीक नहीं लग रहा है। यहां भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जांच जो भी हो, बस हमें न्याय मिलना चाहिए। हम तो यह चाहते हैं कि न्यायिक जांच ही हो। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे घर में हमारे परिवार के लोग ही रह रहे हैं, कोई बाहर का व्यक्ति नहीं रह रहा है। हमें कोई नहीं भड़का रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के लिए 12 को कोर्ट में बुलाया 
बिटिया के परिजनों ने यह भी बताया कि हमारे प्रकरण की जांच के लिए न्यायिक अधिकारी आए थे। हमसे दस्तावेज देकर गए हैं। हमें तारीख दे गए हैं। हमें 12 अक्टूबर को लखनऊ बुलाया है। वहां न्यायालय में बयान दर्ज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed