फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The relationship was broken by showing the video, a written complaint was lodged

Aligarh News: वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वाया, दी तहरीर

Sun, 02 Mar 2025 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The relationship was broken by showing the video, a written complaint was lodged
बुढ़ासी क्षेत्र के एक गांव की युवती की 18 फरवरी को बरात आनी थी, लेकिन उसी दिन गांव के एक युवक ने वर पक्ष के गांव जाकर युवती की आपत्तिजनक फोटो वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा डाला। बरात न आने पर युवती पक्ष को इसकी जानकारी हुई। युवती की मां की ओर से गांव के युवक के विरुद्ध छेड़खानी, धमकी आदि आरोपों में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




युवती की मां का कहना है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी पर गंदी नजर रखता है। उसने बेटी के नहाते हुए अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसे दिखा कर ब्लैकमेल करने लगा। जुलाई 2024 में आरोपी युवक ने बेटी को खेत पर रोककर जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसकी उन्होंने थाने में शिकायत की थी, लेकिन गांव के लोगों ने बीचबचाव करा दिया।
विज्ञापन




इसके बाद उन्होंने बेटी का रिश्ता अतरौली क्षेत्र में तय कर दिया। 18 फरवरी को बेटी की बरात आनी थी, लेकिन उसी दिन आरोपी युवक दुल्हा पक्ष के घर जा पहुंचा और बेटी के फोटो वीडियो दिखाकर रिश्ता न करने की धमकी दी। इस कारण लड़का पक्ष ने बरात लाने से इन्कार कर दिया। इतना सब होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed