फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The reason for the murder of the woman is not clear, the viscera will be investigated

महिला की हत्या की वजह साफ नहीं, विसरा की होगी जांच

Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The reason for the murder of the woman is not clear, the viscera will be investigated
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने रंजीत होटल के कमरे में हुई महिला की हत्या कैसे की गई, यह पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम टीम ने विसरा प्रिजर्व कर उसे जांच के लिए भेजा है। वहीं, इस मामले में फरार आरोपी पति का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा सका है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव पहला पति ले गया है।
विज्ञापन

दादों के गांव ककरुआ नगला का टेंपो चालक राकेश परिवार के साथ वृंदावन विहार कालोनी में रहता था। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी विवाहित महिला से प्रेम विवाह किया था। पत्नी से विवाद के रहने के कारण घर में कलह भी होती थी। शनिवार सुबह वह पत्नी को रिश्तेदारी में ले जाने की कहकर घर से निकला और यहां होटल में आकर ठहर गया।
विज्ञापन

इसी दौरान अपनी पत्नी 38 वर्षीय मंजू की गला दबाकर हत्या कर वह निकल गया। तब से वह खुद फरार है। इस मामले में होटल संचालक की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार ने भी पुलिस पूछताछ में दोनों के बीच विवाद स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने मौके के हालात को देखकर प्रथमदृष्टया इसे गला दबाकर हत्या माना था। मगर रविवार को पोस्टमार्टम में उसकी मौत की वजह साफ नहीं हुई है। गला दबने से लेकर दम घुटने जैसे तथ्यों को स्पष्ट नहीं किया जा सका है। इसलिए विसरा रिपोर्ट आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी जा रही है।

इधर, महिला की हत्या की खबर जब उसके पहले पति गुलाब सिंह को हुई तो रविवार को पोस्टमार्टम केंद्र पर वह भी पहुंच गया और शव को अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने काफी कुरेदने पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार अभी आरोपी की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सही बात सामने आएगी। सर्विलांस लोकेशन की मदद ली जा रही है। कई जगह की लोकेशन सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed